• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुबलेपन की वजह से मिलते हैं ताने… ये वंडर फूड्स तेजी से बढ़ाएंगे वजन

शरीर जितनी कैलोरी बर्न करती है, उससे अधिक कैलोरी का सेवन अगर आप कर रहे हैं, तो वजन अपने आप बढ़ने लगेगा। साथ ही यदि आप अपने डेली रुटीन में एक्सरसाइज को...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Tue, 31 Dec 2024 06:00:00 AM (IST)Updated Date: Tue, 31 Dec 2024 06:00:35 AM (IST)
दुबलेपन की वजह से मिलते हैं ताने… ये वंडर फूड्स तेजी से बढ़ाएंगे वजन
दुनिया भर की नसीहतें सुनकर थक गए हैं, तो जरा एक बार इन टिप्स को भी आजमा लें।

HighLights

  1. दुबलेपन को खत्म कारण के लिए कैलोरी की मात्रा बढ़ानी पड़ती है।
  2. इसे कैलोरी सरप्लस कहते हैं, जिसका सीधा असर वजन पर दिखता है।
  3. थोड़ा सा डाइट पर ध्यान और थोड़ी एक्सरसाइज दिखा देगी कमाल।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। जिस तरह मोटापा लोगों में महामारी की तरह फैला है और लोग इसके दुष्प्रभाव से परेशान हैं। उसी तरह दुबलेपन से जूझने वाले लोग भी दुनिया भर की नसीहतें सुनकर मानसिक रूप से और शारीरिक रूप से भी कई प्रकार की समस्याओं से जूझते हैं।

जैसे मोटापा कम करने के लिए कैलोरी के सेवन की मात्रा कम करनी पड़ती है, जिसे कैलोरी डेफिसिट कहते है। उसी तरह दुबलेपन को खत्म कारण के लिए कैलोरी के सेवन की मात्रा बढ़ानी पड़ती है, जिसे कैलोरी सरप्लस कहते हैं।


इसका मतलब ये हुआ कि जितनी कैलोरी शरीर बर्न करती है, उससे अधिक कैलोरी का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने पर वजन स्वस्थ तरीके से बढ़ता है। मगर, इसके साथ ही आपको एक्सरसाइज को भी अपने डेली प्लान में शामिल करना होगा, तभी इसका जादुई असर दिखाई देगा। आइए जानते हैं कि किन फूड्स के सेवन से दूर भगाएं दुबलापन और पाएं परफेक्ट वेट गेन…

naidunia_image

खाने में ये चीजें करें शामिल

पिस्ता- यह एक ऐसा हाई कैलोरी फूड है, जो कि बेहद टेस्टी और पौष्टिक होता है। इसे ढेर सारी रेसिपी का हिस्सा बनाया जा सकता है। शेक से लेकर स्नैक्स में पिस्ता मिलाएं और अपनी ट्रीट को और भी टेस्टी बनाएं। इसमें मौजूद हेल्दी फैट बिना कोई नुकसान पहुंचाए वेट गेन करने में सहायक होता है। सर्दियों में पिस्ता शरीर को अंदर से गर्म रखने का भी काम करता है।

दूध- एक गिलास दूध में लगभग 150 कैलोरी पाई जाती है। ये आसानी से कम दाम पर उपलब्ध होने वाला एक ऐसा आहार है, जो बच्चे से लेकर बूढ़े सभी ले सकते हैं। दूध में मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों के विकास में सहयोग करता है। हालांकि, लैक्टोज इंटॉलरेंट या मिल्क एलर्जी से पीड़ित लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए।

स्टार्ची फूड्स- आलू, शकरकंद, कॉर्न, मटर आदि में हेल्दी कैलोरी पाई जाती है। प्रतिदिन लगभग 100 ग्राम स्टार्ची फूड्स का सेवन करने से मेटाबोलिक रेट बेहतर होता है और एनर्जी रिजर्व बढ़ता है। इसके साथ ही यह वेट गेन में भी सहायक होता है।

यह भी पढ़ें- मीठे की क्रेविंग को दूर करेंगी ये 5 हेल्दी चीजें, शरीर बन जाएगा फौलाद

पीनट बटर- 100 ग्राम पीनट बटर में लगभग 550 कैलोरी पाई जाती है। ये एक बेहद पौष्टिक न्यूट्रिएंट और कैलोरी डेंस फूड है, जो कि हर किसी को पसंद भी आता है। इसकी जगह बादाम के बटर का सेवन भी किया जा सकता है।

हेल्दी फैट और ऑयल- 100 ग्राम मैश किए हुए आलू में 90 कैलोरी पाई जाती है। वहीं, ओटमील में मात्र 70 कैलोरी होती है। 100 ग्राम स्मूदी में लगभग 42 कैलोरी होती है।

यह भी पढ़ें- इम्यूनिटी वीक है, तनाव रहता है… चाय की इन वैरायटीज का करें इस्तेमाल

एक टेबलस्पून ऑलिव ऑयल में 120 कैलोरी होती है। इस प्रकार से ऐसे कई हेल्दी फैट युक्त डिशेज होती हैं, जिनमें हेल्दी ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है और इनके सेवन से एक परफेक्ट वेट गेन होता है।