
Dengue Diet: डेंगू का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। बच्चों में डेंगू अक्सर देखा जाता है। बच्चे, खेलने की वजह से अधिकतर अपना समय बाहर बिताते हैं। ऐसे में डेंगू होने के आसार ज्यादा होते हैं। वहीं बच्चों की इम्यूनिटी भी कम होती है। मच्छरों के बीच रहने से बच्चे डेंगू के शिकार जल्दी हो जाते हैं। डेंगू के बुखार में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। बीमारियों से लड़ने की शक्ति नहीं रहती है। डेंगू से उभर पाना काफी मुश्किल होता है। डेंगू में कम हुए प्लेटलेट्स की संख्या आसानी से बढ़ नहीं पाती है, लेकिन हेल्दी डाइट के जरिए डेंगू की रिकवरी जल्दी से हो सकती है।
लिक्विड चीजों का सेवन करने से बॉडी हाइड्रेट रहती है और शरीर में कमजोरी नहीं होती। नारियल पानी और फलों के जूस का सेवन डेंगू होने पर जरूर करना चाहिए। इनमें उपस्थित न्यूट्रिएंट्स डेंगू से रिकवरी में बॉडी की मदद करते हैं। डेंगू ठीक होने के बाद लस्सी और छाछ जैसी चीजें पीना फायदेमंद होता है।

गिलोय का जूस डेंगू में काफी फायदेमंद माना जाता है। गिलोय में मौजूद गुण डेंगू से रिकवर होने में काफी मदद करते हैं। गिलोय इम्यूनिटी बढ़ाने में भी कारगर होता है। डेंगू होने पर इसका जूस या फिर काढ़ा बनाकर पिलाना चाहिए।

पपीते के पत्तों का जूस जूस प्लेटलेट्स बढ़ाने में काफी फायदेमंद होता है। ये इम्यूनिटी बढ़ाकर डेंगू के वायरस से लड़ाई लड़ने में मदद करता है और प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाकर डेंगू के प्रभाव को कम करता है। पपीते के पत्तों को उबालकर इसका जूस बच्चों को पिलाने से डेंगू में बहुत फायदा मिलता है।

डेंगू होने पर शरीर कमजोर हो जाता है। अगर आप अपने शरीर को वापिस तंदुरुस्त बनाना है तो प्रोटीन से भरपूर चीजें सेहत के लिए फायदेमंद हैं। डेंगू से रिकवरी के लिए बच्चों की डाइट में सूप, दालें और नट्स जैसी प्रोटीन से भरपूर चीजें फायदेमंद हैं।

Dev Diwali 2022: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए जानिए देव दीपावली पर क्या करें और क्या नहीं
फलों का सेवन करने से किसी भी बीमारी को ठीक किया जा सकता है। अगर डेंगू से रिकवरी करना है तो बच्चों को फल खिलाना चाहिए। फल जैसी चीजें स्वाद में ठीक होने की वजह से खाना आसान होता है। जल्दी रिकवर होने के लिए अमरूद, संतरा, मौसमी जैसे विटामिन सी से भरपूर फल खाना चाहिए।
