• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दूध में चीनी की जगह गुड़ मिलकर पीएं, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

दूध पीना एक हेल्दी रुटीन का हिस्सा है। इसे और भी हेल्दी बनाना है, तो इसमें गुड़ मिलाकर पीने से इसके फायदों को दुगुना किया जा सकता है। गुड़ अपने आप में...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Thu, 27 Feb 2025 10:00:00 AM (IST)Updated Date: Thu, 27 Feb 2025 09:56:27 AM (IST)
दूध में चीनी की जगह गुड़ मिलकर पीएं, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान
रात में सोने से पहले गुड़ वाला दूध पीने की सलाह दी जाती है।

HighLights

  1. दूध में गुड़ मिलाने से यह एक प्रकार का आयुर्वेदिक मेल बन जाता है।
  2. गुड़ वाला दूध गट हेल्थ के लिए पावरहाउस की तरह से करता है काम।
  3. अच्छी नींद के साथ ही इम्यूनिटी बूस्ट करने में मददगार होता है गुड़-दूध।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। चीनी और चीनी वाली चाय के कितने नुकसान हैं, ये सभी जानते हैं। इससे बेहतर है कि आप गर्म दूध में गुड़ मिलाकर पीएं। ये एक प्रकार का आयुर्वेदिक मेल है, जो कि गट हेल्थ के लिए पावरहाउस का काम करता है।

दूध और गुड़ का मेल मात्र एक सामान्य ड्रिंक नहीं है, बल्कि इसके स्वाद और पौष्टिकता के आगे कई हेल्थ ड्रिंक्स फेल हैं। इसे बनाना भी बेहद आसान है। दूध को गर्म करें और जब ये खौलने लगे तब गैस बंद करें। इसके बाद गुड़ का चूरा मिला कर चम्मच से चलाएं और गिलास में सर्व करें।


ये स्वाद में भी बेहतरीन होता है और इस मेल के अपने कई फायदे हैं। अक्सर रात में सोने से पहले गुड़ वाला दूध पीने की सलाह दी जाती है। इस तरह दूध में गुड़ मिलकर पीने से कई फायदे मिलते हैं…

naidunia_image

इतने तरीके के मिलते हैं फायदे

पाचन में सुधार- गुड़ डाइजेस्टिव एंजाइम के निर्माण में सहयोग करता है, जिससे पाचन क्रिया दुरुस्त होती है। जब इसे दूध के साथ मिलाकर पिया जाता है, तो ये पेट की लाइनिंग पर एक कोट जैसा बना लेती है, जिससे गट हेल्थ बेहतर होती है और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

यह भी पढ़ें- हार्ट ब्लॉकेज होने पर शरीर देने लगता है संकेत, इन 6 लक्षणों को न करें नजरअंदाज

दिमाग शांत करे- दूध में ट्रिप्टोफैन पाया जाता है, जो रिलैक्स महसूस करवाता है और इससे अच्छी नींद भी आती है। गुड़ में मौजूद नेचुरल शुगर सेरोटोनिन लेवल को स्टेबल करता है, जिससे एक बेहतर नींद प्रमोट होती है। यही कारण है कि अक्सर सोने से पहले गुड़ वाला दूध पीने की सलाह दी जाती है।

हड्डियां मजबूत करे- दूध में मौजूद कैल्शियम और फॉस्फोरस हड्डियों और मांसपेशियों के लिए बेहद फायदेमंद है। वहीं, गुड़ में आयरन और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो दूध में मौजूद पोषक तत्वों के एब्जॉर्पशन में मदद करते हैं। इस तरह ये एक पावरफुल कॉम्बो ड्रिंक बनता है।

यह भी पढ़ें- हेल्दी ब्लड शुगर लेवल के लिए दिन में कब एक्सरसाइज करना है बेहतर

इम्यूनिटी बूस्टर- गुड़ में ढेर सारे एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो फ्री रेडिकल से लड़कर इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करते हैं। दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड भी इम्यूनिटी बूस्ट करने में मददगार होता है।