• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुबह-सुबह इस सब्जी का जूस पीने से नहीं बढ़ेगा शुगर लेवल, दिनभर भी रहेंगे एनर्जेटिक

रूट वेजिटेबल गाजर कई पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन शरीर में विटामिन ए में परिवर्तित हो जाता है। फाइबर, विटामिन K1, पोटेशियम और एंट...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Wed, 05 Feb 2025 03:09:16 PM (IST)Updated Date: Wed, 05 Feb 2025 03:09:16 PM (IST)
सुबह-सुबह इस सब्जी का जूस पीने से नहीं बढ़ेगा शुगर लेवल, दिनभर भी रहेंगे एनर्जेटिक
सर्दियों का सुपरफूड है गाजर, इसका जूस देता है कई हेल्थ बेनिफिट्स।

HighLights

  1. गाजर में मौजूद पोषक तत्व स्किन का ग्लो बढ़ाते हैं और वेट लॉस में मददगार हैं।
  2. गाजर का जूस यदि सुबह-सुबह पिया जाए, तो ये और भी फायदेमंद होता है।
  3. एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C इम्यूनिटी को मजबूत करने में मददगार।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। गाजर का सेवन हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। गाजर में विटामिन A, C, K और कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी स्किन को ग्लो करने में मदद करने के साथ ही वेट लॉस में भी कारगर साबित होते हैं।

गाजर का कई तरह से लोग सेवन करते हैं। कुछ लोग इसे सलाद के रूप में खाते हैं, तो कुछ हलवा बनाकर या सब्जी बनाकर खाते हैं। मगर, गाजर का जूस यदि सुबह-सुबह पिया जाए, तो ये और भी फायदेमंद होता है। आज हम आपको बता रहे हैं कि सुबह-सुबह खाली पेट गाजर का जसू पीने से क्या-क्या लाभ मिलते हैं...


naidunia_image

एनर्जी के लिए

गाजर के जूस में कई सारे पोषक तत्व होते हैं। इसे सुबह-सुबह पीने से यह आपको ताजगी और एनर्जी से भरपूर करता है, जिससे दिन की शुरुआत अच्छी होती है।

पाचन में सुधार

गाजर के जूस में फाइबर की मात्रा भी अच्छी होती है, जिससे पाचन तंत्र सक्रिय बना रहता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

वजन कम करने में सहायक

गाजर के जूस में बहुत कम कैलोरी होती है। फाइबर से भरपूर गाजर लंबे समय तक पेट को भरा रखता है, जिससे भूख कम लगती है और वजन बढ़ने की समस्या नहीं होती।

इम्यूनिटी मजबूत करे

गाजर के जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C पाया जाता है। यह आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करता है जिससे सीजनल बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

यह भी पढ़ें- महिलाओं में फर्टिलिटी बढ़ाते हैं ये फूड प्रोडक्ट्स, खाने में जरूर करें शामिल

आंखों के लिए लाभकारी

ये सभी जानते हैं कि विटामिन A की प्रचुरता के कारण गाजर आंखों की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। रोजाना सुबह गाजर का जूस पीने से आंखें कमजोर नहीं होती।

दिल को रखे दुरुस्त

गाजर का जूस कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है और दिल से जुड़ी बीमारियों जैसे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।

यह भी पढ़ें- Dental Health Alert: ठंडा खाने में झनझनाहट तो समय पर लें उपचार

ब्लड शुगर नियंत्रित रखे

गाजर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे इसे पीने से ब्लड में शुगर का लेवल एकदम नहीं बढ़ता। ये डायबिटीज के रोगियों के लिए बेस्ट ऑप्शन है।