• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या आपको भी है ब्लड प्रेशर की परेशानी, चुटकियों में कंट्रोल कर देंगे 8 फूड्स

हाई ब्लड प्रेशर का असल कारण हमारी अनहेल्दी लाइफ स्टाइल है। इसमें असमय में सोना, बहुत अधिक स्पाइसी और अनहेल्दी फूड्स का खाना तो शामिल है ही। इसके साथ ह...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Fri, 24 Jan 2025 09:00:00 AM (IST)Updated Date: Fri, 24 Jan 2025 10:02:32 AM (IST)
क्या आपको भी है ब्लड प्रेशर की परेशानी, चुटकियों में कंट्रोल कर देंगे 8 फूड्स
इन चीजों को अपने खाने में शामिल करके आप कंट्रोल कर सकते हैं अपना ब्लड प्रेशर।

HighLights

  1. हाई ब्लड प्रेशर में हमारी धमनियों में रक्त का दबाव बहुत बढ़ जाता है।
  2. ऐसी स्थिति के लगातार बने रहने पर हार्ट फेलियर, स्ट्रोक हो सकता है।
  3. कुछ फूड्स को खाकर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या कंट्रोल कर सकते हैं।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। ब्लड प्रेशर जिसे हमारे शरीर का साइलेंट किलर भी कहा जाता है। ये दो तरह का होता है। पहला हाई ब्लड प्रेशर और दूसरा लो ब्लड प्रेशर। हाई ब्लड प्रेशर में हमारी धमनियों में रक्त का दबाव बहुत बढ़ जाता है, जो कि अक्सर दिन में बढ़ता और घटता रहता है।

मगर, यदि ये लगातार बढ़ा रहा है, तो हमारे स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसी स्थिति के लगातार बने रहने पर हार्ट फेलियर, स्ट्रोक जैसी गंभी बीमारियां हो सकती हैं।

हाई ब्लड प्रेशर का असल कारण हमारी अनहेल्दी लाइफ स्टाइल है। इसमें असमय में सोना, बहुत अधिक स्पाइसी और अनहेल्दी फूड्स का खाना तो शामिल है ही। इसके साथ ही वर्क आउट न करना, स्ट्रेस, एंजाइटी और नींद की कमी इस समस्या को बढ़ाती है।


ऐसे में कुछ हेल्दी लाइफ स्टाइल को अपनाकर हम इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इनमें अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। ऐसे में कुछ फूड्स हैं, जिन्हें खाकर हम हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

naidunia_image

आइए जानते हैं इनके बारे में…

लहसुन- लहसुन हाई ब्लड प्रेशर को मेंटेन रखने का सबसे देसी नुस्खा है, जो बरसों पुराना है। ये हाई बीपी को कंट्रोल में रखने के साथ साथ हमारे शरीर को और भी अनेकों स्वास्थ्य लाभ पहुंचाता है। लहसुन हमारे शरीर में नाइट्रिक एसिड की मात्रा को बढ़ावा देता है। इसलिए सुबह खाली पेट कुछ कच्चे लहसुन की कलियों को छीलकर खाना बहुत ही फायदेमंद साबित होता है।

बादाम- हार्ट के लिए जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर बादाम हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा दिलाता है। इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम और हाई फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो हार्ट हेल्थ को बढ़ावा देती है।

बेरीज- स्ट्रॉबेरी, ब्लू बेरी, रास्पबेरी और जामुन में फ्लेवोनॉयड्स अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से निजात दिलाता है।

केला- पोटेशियम से भरपूर केला भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा दिलाता है। इसका डेली सेवन हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से मुक्ति पाने में सहायक होता है।

ग्रीक योगर्ट- कैल्शियम, पोटेशियम और बहुत सारे खनिज पोषक तत्वों से भरपूर ग्रीक योगर्ट हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में सहायक होता है।

यह भी पढ़ें- किडनी डैमेज के ऐसे संकेत देने लगता है शरीर, पहचानें और रहें सचेत

कीवी- दुनिया का सबसे ताकतवर फल कीवी के रोजाना सेवन से सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है।

हरी सब्जियां- हरी सब्जियों में मौजूद भरपूर मात्रा में नाइट्रेट हमारे शरीर में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में सहायक होते हैं।

यह भी पढ़ें- एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर सिंघाड़ा बढ़ाता है इम्यूनिटी, मगर कुछ लोगों पर होते हैं साइड इफेक्टस भी

ओट्स- ओट्स में मौजूद जटिल कार्ब्स और बीटा ग्लूकन नामक फाइबर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कंट्रोल में रखने में मदद करते हैं।