• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सर्दियों में खाने में शामिल करें ये फल… मिलेगा भरपूर प्रोटीन और दुरुस्त रहेगी सेहत

प्रोटीन युक्त फल शरीर के सेल्स की मरम्मत और विकास में भी सहायक होते हैं। इन्हें रोजाना डाइट में शामिल करके सर्दियों में सेहतमंद और ऊर्जावान बना जा सकत...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Thu, 13 Feb 2025 05:07:23 PM (IST)Updated Date: Thu, 13 Feb 2025 05:07:23 PM (IST)
सर्दियों में खाने में शामिल करें ये फल… मिलेगा भरपूर प्रोटीन और दुरुस्त रहेगी सेहत
सर्दियों में कुछ फल प्रोटीन का भी बेहतरीन स्रोत होते हैं, जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं।

HighLights

  1. अमरूद, कीवी, खजूर, एवोकाडो, अनार और संतरे को खाएं।
  2. प्रोटीन युक्त फल शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं।
  3. ऊर्जा देने के साथ ही इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाते हैं।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। वैसे तो सर्दियों के मौसम में कई तरह के मौसमी फल मार्केट में आते हैं, जिसमें विटामिन और फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। मगर, सर्दियों में कुछ फल प्रोटीन का भी बेहतरीन स्रोत होते हैं, जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं।

अमरूद, कीवी, खजूर, एवोकाडो, अनार और संतरा इनमें से कुछ प्रमुख फल हैं। ये प्रोटीन युक्त फल मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं। शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।

प्रोटीन युक्त ये फल शरीर के सेल्स की मरम्मत और विकास में भी सहायक होते हैं। इन्हें रोजाना डाइट में शामिल करके सर्दियों में सेहतमंद और ऊर्जावान बना जा सकता है। आइए जानते हैं सर्दियों के इन प्रोटीन युक्त फलों के बारे में…


naidunia_image

अमरूद

सर्दियों में अमरूद प्रोटीन से भरपूर फल है। इसमें फाइबर और विटामिन सी के साथ-साथ उच्च मात्रा में प्रोटीन भी होता है, जो पाचन सुधारने और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है।

कीवी

कीवी में प्रोटीन के साथ विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह स्किन हेल्थ को बनाए रखने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।

खजूर

सर्दियों में खजूर का सेवन शरीर को गर्मी पैदा करता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो ऊर्जा बढ़ाने और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में सहायक है।

एवोकाडो

एवोकाडो प्रोटीन और हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है। यह हृदय को स्वस्थ रखने और सर्दियों में ऊर्जा प्रदान करने का काम करता है।

अनार

अनार में प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है। यह शरीर में खून की गुणवत्ता को सुधारता है और सर्दियों में ताजगी प्रदान करता है।

संतरा

संतरा विटामिन सी और प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने और शरीर को हाइड्रेटेड रखने में सहायक है।

यह भी पढ़ें- सर्दियों में सन ग्लास पहनने के मिलते हैं कई फायदे, आंखों की एलर्जी का खतरा भी होता है कम

सेब

सेब में प्रोटीन और फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं और ऊर्जा प्रदान करते हैं।

पपीता

पपीता प्रोटीन और विटामिन ए का अच्छा स्रोत है। यह पाचन सुधारने और त्वचा को चमकदार बनाए रखने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें- दांतों में जमा पीली गंदगी निकालने के लिए अपनाएं ये नुस्खे

अंजीर

अंजीर में प्रोटीन, कैल्शियम और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने और सर्दियों में शरीर में गर्माहट बनाएं रखता है।