• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल पानी की तरह बहा देंगे ये पीले फल, दिल की बीमारी का खतरा हो जाएगा कम

हमें अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करना चाहिए, जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सके। इसके लिए आप अपनी डाइट में कुछ पीले फलों को शामिल कर सकते...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Fri, 24 Jan 2025 06:00:00 AM (IST)Updated Date: Fri, 24 Jan 2025 09:12:36 AM (IST)
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल पानी की तरह बहा देंगे ये पीले फल, दिल की बीमारी का खतरा हो जाएगा कम
विटामिन सी और फाइबर सहित कई पोषण तत्वों से भरपूर ये फल सुधारते हैं दिल की हालत।

HighLights

  1. गुड कोलेस्ट्रॉल यानी HDL हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।
  2. बैड कोलेस्ट्रॉल यानी LDL शरीर को कई तरह की बिमारियों का शिकार बनाता है।
  3. विटामिन सी और फाइबर वाले फलों को खाने से दिल को मिलता है काफी सपोर्ट।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना मतलब शरीर में कई अन्य बीमारियों का घर करना। ये कोलेस्ट्रॉल शरीर में हमारी अनहेल्दी डाइट और शारीरिक गतिविधियों में कमी की वजह से बढ़ता है। कोलस्ट्रॉल दो तरह का होता है।

पहला है गुड कोलेस्ट्रॉल यानी हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) जो हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। दूसरा है बैड कोलेस्ट्रॉल यानी लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) जो हमारे शरीर को कई तरह की बिमारियों का शिकार बना सकता है।

ऐसे में खुद को स्वस्थ बनाए रखने के लिए हमें अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करना चाहिए, जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सके। इसके लिए आप अपनी डाइट में कुछ पीले फलों को शामिल कर सकते हैं, जो हमारी नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को पिघलाकर पानी की तरह बाहर निकाल देंगे। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ हेल्दी पीले फलों के बारे में…


naidunia_image

हाई कोलस्ट्रॉल को कम करने वाले पीले फल

आम- विटामिन सी, पेक्टिन और फाइबर से भरपूर फलों का राजा आम बैड कोलेस्ट्रॉल को आसानी से खत्म करने में सहायक होता है। इससे हार्ट सुरक्षित रहता है।

यह भी पढ़ें- एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर सिंघाड़ा बढ़ाता है इम्यूनिटी, मगर कुछ लोगों पर होते हैं साइड इफेक्टस भी

अनानास- अनानास विटामिंस और अन्य कई खनिज पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें मौजूद ब्रोमेलेन नामक एंजाइम नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को तोड़कर ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इससे हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से मुक्ति मिलती है।

केला- केले को घुलनशील फाइबर के लिए जाना जाता है, जो हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के साथ साथ हमें हमेशा स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। इसके साथ ही केले में मौजूद पोटेशियम और फाइबर हमारे शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को मेंटेन रखने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें- किडनी डैमेज के ऐसे संकेत देने लगता है शरीर, पहचानें और रहें सचेत

नींबू- विटामिन सी से भरपूर नींबू का रस हमारे शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसलिए डेली 2-3 नींबू का रस पानी में मिलाकर जरूर सेवन करें। ये हार्ट हेल्थ को सुरक्षा प्रदान करता है।

पपीता- एंटी ऑक्सीडेंट और हाई फाइबर से भरपूर पपीता हमारे शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होता है। साथ ही हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम को भी मजबूत बनाने में मदद करता है।