• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शुरु कर दिया है ओकरा पानी पीना, तो पहले जान लें इससे होने वाले नुकसान

भिंडी एंटी बैक्टीरियल, एंटी अल्सर, एंटी कैंसर आदि अनेक गुणों से युक्त होती है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, फाइबर, जिंक, कॉपर, पोटै...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Sat, 04 Jan 2025 09:00:00 AM (IST)Updated Date: Sat, 04 Jan 2025 09:10:28 AM (IST)
शुरु कर दिया है ओकरा पानी पीना, तो पहले जान लें इससे होने वाले नुकसान
भिंडी को काटकर और पानी में भिगोकर इसका पानी तैयार किया जाता है।

HighLights

  1. अधिकतम लाभ के लिए लोग सुबह खाली पेट पीते हैं भिंडी का पानी।
  2. प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, फाइबर, जिंक, कॉपर पोषक तत्व होते हैं।
  3. साथ ही भिंडी में विटामिंस ए, सी, ई, के, फोलेट, अमीनो एसिड होता है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। भिंडी जिसे ओकरा के नाम से भी जाना जाता है। ये अनेक तरह के आवश्यक पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है जैसे कि प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, फाइबर, जिंक, कॉपर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, विटामिंस ए, सी, ई, के, फोलेट, अमीनो एसिड आदि।

इसके अलावा ये एंटी बैक्टीरियल, एंटी अल्सर, एंटी कैंसर आदि अनेक गुणों से युक्त होती है। इसका सेवन, इससे बने पानी से लेकर अनेक तरह की सब्जियों के रूप में किया जाता है। भिंडी को काटकर और पानी में भिगोकर इसका पानी तैयार किया जाता है, जिसके अधिकतम लाभ के लिए लोग इसका सुबह खाली पेट सेवन करते हैं।


naidunia_image

मगर, क्या आप जानते हैं कि भिंडी पानी का अधिक मात्रा में सेवन, सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। तो आइए जानते हैं भिंडी के पानी से शरीर में कौन कौन सी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

किडनी स्टोन की समस्या

भिंडी में पाया जाने वाला ऑक्सलेट पथरी के निर्माण में सहायक होता है। ऐसे में जिन लोगों को पहले से ही किडनी स्टोन का डर है, वे लोग भिंडी पानी के सेवन से बचें।

डायबिटीज दवाओं के साथ नुकसानदेह

ऐसा दावा किया जाता है कि भिंडी का पानी ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है। मगर, आपको ये भी पता होना चाहिए कि भिंडी का पानी डायबिटीज की दवाओं के साथ रिएक्शन भी कर सकता है ।

कीटनाशक

यदि भिंडी को ठीक से न धोया जाए, तो अन्य सब्जियों की तरह ही भिंडी में भी कीटनाशक हो सकता हैं, जो स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता हैं।

यह भी पढ़ें- मीट से ज्यादा प्रोटीन मिलता है इन प्लांट बेस्ड फूड्स में, आज से करें अपनी डायट में शामिल

जोड़ों में दर्द

भिंडी में सोलिन नामक तत्व पाया जाता है, जो जोड़ों के दर्द को बढ़ाता है। इसलिए जिन्हें जोड़ों में दर्द की शिकायत रहती है, वे भिंडी पानी के सेवन से बचें।

यह भी पढ़ें- अक्सर महसूस होती है बेचैनी, तो सिर्फ सोने से नहीं चलेगी काम… इस टिप्स को फॉलो कर हो जाए रिजूवनेट

पेट की समस्या बढ़ाए

भिंडी का फ्रुक्टेन (एक तरह का कार्बोहाइड्रेट) गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं का कारण बन सकता है। इसके सेवन से पेट दर्द, सूजन, गैस या फिर दस्त की समस्या हो सकती है। जिन्होंने गॉलब्लैडर का ऑपरेशन कराया है, वे तो भूलकर भी भिंडी पानी का सेवन न करें।