• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फर्मेंटेड फूड्स डेली डाइट का हैं अहम हिस्सा, टेस्ट के साथ गट हेल्थ भी कर देंगे बेहतर

फर्मेंटेड फूड में नेचुरल बैक्टीरिया खाने में मौजूद कार्ब्स, स्टार्च और शुगर को खाता है, जिससे लैक्टिक एसिड बनता है। ये प्रक्रिया खाने को प्रिजर्व करती...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Sat, 25 Jan 2025 06:00:00 AM (IST)Updated Date: Sat, 25 Jan 2025 06:00:00 AM (IST)
फर्मेंटेड फूड्स डेली डाइट का हैं अहम हिस्सा, टेस्ट के साथ गट हेल्थ भी कर देंगे बेहतर
इस तरह की चीजें खाने से शरीर को मिलते हैं कई तरह के फायदे।

HighLights

  1. फर्मेंटेड फूड्स पाचन तंत्र के जटिल इकोसिस्टम को सपोर्ट करते हैं।
  2. इसमें मौजूद गुड बैक्टीरिया आंतों के लिए फायदेमंद साबित होते हैं।
  3. फर्मेंटेड फूड आसानी से पचता है और मेंटल हेल्थ को प्रमोट करता है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। आजकल गट हेल्थ वेलनेस ट्रेंड्स में से एक है। दरअसल, सभी को साफ पेट और स्वस्थ शरीर की चाहत होती है। लिहाजा, इसमें गट हेल्थ की बहुत अहम भूमिका हो जाती है। हेल्दी गट अच्छे पाचन, बेहतर इम्यूनिटी और यहां तक कि अच्छे मेंटल हेल्थ के लिए भी अहम है।

गट हेल्थ को बैलेंस में बनाए रखने के लिए ये जरूरी है कि इसे ऐसे फूड्स से पोषण दिया जाए, जो कि पाचन तंत्र के जटिल इकोसिस्टम और इसमें मौजूद गुड बैक्टीरिया को भी सपोर्ट कर सके। फर्मेंटेड फूड्स लैक्टो फर्मेंटेशन की प्रक्रिया से गुजरते हैं। ये एक एनरोबिक प्रोसेस है।


सदियों पुरानी है कुकिंग की तकनीक

फर्मेंटेशन सदियों पुरानी कुकिंग की तकनीक है। इसके ढेरों फायदे हैं, जैसे ये पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है। इम्यून फंक्शन में सुधार लाता है। खाने को आसानी से पचने में मदद करता है। ये मेंटल हेल्थ को प्रमोट करता है।

इसके साथ ही हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करता है और इन्फ्लेमेशन कम करने के साथ वेट लॉस में भी मदद करता है। आर्थराइटिस और डायबिटीज जैसी स्थिति में भी फर्मेंटेड फूड्स फायदेमंद होते हैं। क्या आप जानते हैं कि नियमित रूप से खाए जाने वाले ऐसे कई भारतीय फूड्स हैं, जो असल में फर्मेंटेशन का असल उदाहरण हैं।

इतने फायदे मिलते हैं फर्मेंटेड फूड से

इसमें नेचुरल बैक्टीरिया खाने में मौजूद कार्ब्स, स्टार्च और शुगर को खाता है, जिससे लैक्टिक एसिड बनता है। ये प्रक्रिया खाने को प्रिजर्व करती है, फायदेमंद एंजाइम, बी विटामिन, ओमेगा थ्री फैटी एसिड और प्रोबायोटिक के कई स्ट्रेन बनाती है। इससे खाने में टैंगी फ्लेवर आता है, जो खाने का स्वाद बढ़ाता है।

फर्मेंटेड फूड्स में प्रोबायोटिक पाया जाता है, जो जीवित सूक्ष्मजीव होते हैं। ये गट के गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है। इससे पाचन में सुधार होता है, और साथ ही हानिकारक बैक्टीरिया का विकास भी बाधित होता है।

यह भी पढ़ें- क्या आपको भी है ब्लड प्रेशर की परेशानी, चुटकियों में कंट्रोल कर देंगे 8 फूड्स

naidunia_image

इन चीजों को करें डाइट में शामिल

डोसा और इडली- उरद दाल और चावल को रात भर भिगोकर रखा जाता है। इसके बाद इसे पीसकर और बैटर को फर्मेंट करके इन्हें बनाया जाता है।

ढोकला- बेसन के फर्मेंटेशन से इसे तैयार किया जाता है। इसी कारण ये स्पंजी भी होता है।

अचार- अचार बनाने का मुख्य आधार फर्मेंटेशन की प्रक्रिया ही होती है। अचार को मसालों में मिक्स करने के बाद धूप में कई दिन तक रख कर फर्मेंट किया जाता है।

यह भी पढ़ें- नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल पानी की तरह बहा देंगे ये पीले फल, दिल की बीमारी का खतरा हो जाएगा कम

ऐसे ही तमाम फर्मेंटेड फूड्स हमारी डेली डाइट का हिस्सा हैं जैसे कुल्चा, भटूरा, दही, जलेबी आदि। आप भी इन फूड्स को खाकर न सिर्फ अपनी गट हेल्थ को बेहतर बना सकते हैं, बल्कि इनके स्वाद का लुत्फ भी उठा सकते हैं।