
हेल्थ डेस्क, इंदौर। Glucose D Powder Uses and Side Effects: गर्मी के मौसम में पसीना काफी बहता है। जिस कारण से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। पानी की कमी को दूर करने के लिए लोग नारियल पानी, जूस और ग्लूकोज का सेवन करते हैं। ग्लूकोज शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। वहीं, एनर्जी लेवल को तुरंत बढ़ाता है। कुछ लोग ग्लूकोज को हर वक्त पानी के साथ पीते हैं। हालांकि क्या आप जानते हैं ग्लूकोज ऊर्जा देने के साथ परेशानियां बढ़ा सकता है। इसके बारे में हमारे सहयोगी ओनली माय हेल्थ ने दिल्ली की डाइटिशियन पूजा सिंह से बातचीत की। आइए जानते हैं ग्लूकोज पीने के फायदे और नुकसान के बारे में।
ग्लूकोज में मिठास बढ़ाने के लिए चीनी का इस्तेमाल किया जाता है। अधिक मात्रा में चीनी का सेवन करने से शुगर लेवल बढ़ता है। जिस वजह से मधुमेह होने का खतरा है। थकान के कारण जब हम ग्लूकोज का सेवन करते हैं, तो शरीर में शुगर लेवल बढ़ जाता है। जिस कारण बार-बार पेशाब की समस्या और खाने की क्रेविंग बढ़ सकती है। ग्लूकोज का सेवन दिन में दो चम्मच से ज्यादा नहीं करना चाहिए। वहीं, जो लोग डायबिटीज और थायराइड से परेशान हैं, उन्हें डॉक्टर की सलाह पर ग्लूकोज लेना चाहिए।
गर्मियों में अक्सर लोग बाहर से आते ही ग्लूकोज पी लेते हैं। इससे शरीर को एनर्जी तो मिल जाती है, लेकिन ये सर्द गर्म की समस्या को बढ़ा देता है। इसलिए कई लोगों को गर्मी के मौसम में सर्दी-जुकाम की प्रॉब्लम रहती है।
ग्लूकोज के सेवन से मोटापा बढ़ाता है। साथ ही क्रेविंग को बढ़ाता है। जिससे खाने-पीने का मन अधिक करता है। इसके अलावा ग्लूकोज का सेवन करने से बॉडी में वॉटर रिटेंशन में वृद्धि हो सकती है। जिसकी वजह से शरीर में सूजन होती है।
ग्लूकोज का प्रतिदिन सेवन ना करें। गर्मियों में दिन में एक बार ग्लूकोज लें। जिसमें दो चम्मच ग्लूकोज को एक गिलास पानी में मिलाकर पिएं। धूप से आने के बाद आधा घंटे बाद आराम करें। फिर ग्लूकोज का सेवन करें।
डिस्क्लेमर
यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।