• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रोजाना डाइट में लेमनग्रास का करें इस्तेमाल, दूर हो जाएंगी सिर से लेकर पैर तक की कई समस्याएं

लेमनग्रास अपने एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जानी जाती है। यह पाचन सुधारती है, वजन घटाने में सहायक है और इम्यून पावर क...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Wed, 09 Apr 2025 06:00:00 PM (IST)Updated Date: Wed, 09 Apr 2025 07:12:40 AM (IST)
रोजाना डाइट में लेमनग्रास का करें इस्तेमाल, दूर हो जाएंगी सिर से लेकर पैर तक की कई समस्याएं
लेमनग्रास गैस, अपच और पेट की सूजन जैसी समस्याओं को दूर करती है।

HighLights

  1. त्वचा और बालों की सेहत के लिए भी फायदेमंद लेमनग्रास।
  2. चाय, तेल या मसाले के रूप में कर सकते हैं इसका इस्तेमाल।
  3. औषधीय गुणों से भरपूर सुगंधित जड़ी-बूटी होती है लेमन ग्रास।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। लेमनग्रास को नींबू घास, मालाबार घास, चायना ग्रास और कोचीन घास के नाम से भी जाना जाता है। ये एक सुगंधित जड़ी-बूटी है, जो अपने औषधीय गुणों और ताजगी भरे स्वाद के कारण दुनियाभर में काफी लोकप्रिय है।

इसका उपयोग चाय, तेल, मसाले और औषधियों में किया जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो इसे हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं। आइए जानते हैं इसके कुछ बेहद चमत्कारी फायदों के बारे में…


कैसे करें उपयोग

  • चाय के रूप में- लेमनग्रास को पानी में उबालकर स्वादिष्ट चाय बनाएं।
  • तेल के रूप में- लेमनग्रास तेल का उपयोग मालिश या स्किनकेयर में करें।
  • मसाले के रूप में- इसे खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए मसाले के रूप में शामिल करें।

naidunia_image

पाचन सुधारने में मददगार

लेमनग्रास गैस, अपच और पेट की सूजन जैसी समस्याओं को दूर करती है। इसमें मौजूद नेचुरल पोषक तत्व आंतों को आराम देते हैं और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं। ऐसे में लेमनग्रास चाय का नियमित सेवन पाचन से जुड़ी दिक्कतों को दूर करती है।

वजन घटाने में सहायक

लेमनग्रास के डाइयुरेटिक गुण शरीर से एक्स्ट्रा पानी और टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर कैलोरी बर्न करने की प्रक्रिया तेज करती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। साथ ही यह भूख को नियंत्रित रखने में मदद करती है।

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है

इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-सी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं, जो सर्दी-जुकाम जैसे मौसमी इन्फेक्शन से बचाने में सहायक है। लेमनग्रास टी पीने से शरीर इन्फेक्शन से लड़ने के लिए तैयार होता है।

डिटॉक्सिफिकेशन में सहायक

लेमनग्रास शरीर के लिए प्राकृतिक डिटॉक्सिफायर का काम करती है। यह लिवर और किडनी को स्वस्थ रखती है और शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालती है।

तनाव और नींद की समस्या में राहत

लेमनग्रास में मौजूद सुगंधित तत्व स्ट्रेस और एंजाइटी को कम करते हैं। इसकी चाय पीने या तेल की सुगंध लेने से मस्तिष्क को आराम मिलता है और नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

लेमनग्रास के एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने और बालों को मजबूत बनाने में सहायक हैं। इसका तेल त्वचा को नमी को बनाए रखता है और स्कैल्प को हेल्दी बनाता है। लेमनग्रास अपने औषधीय गुणों के कारण न केवल स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाती है, बल्कि मानसिक शांति भी देती है।