• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Knee Pain: घुटनों के दर्द से हो गए हैं परेशान, तो करें इन फूड्स का सेवन, मिलेगी राहत

घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए अपनी डाइट में बदलाव जरूर है। कुछ चीजों का सेवन दर्द से राहत में मददगार होता है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 01 Jul 2023 02:39:07 PM (IST)Updated Date: Sat, 01 Jul 2023 09:13:39 PM (IST)
Knee Pain: घुटनों के दर्द से हो गए हैं परेशान, तो करें इन फूड्स का सेवन, मिलेगी राहत
अपनी डाइट में बदलाव करने से घुटनों के दर्द से राहत मिलती है।

Knee Pain: आज के समय में घुटनों का दर्द किसी भी उम्र में हो सकता है। 40 साल के बाद आमतौर पर ये परेशानी आने लगती है। कई बार चोट लगने के कारण भी घुटनों में दर्द रहता है। लेकिन इसका एक कारण ये भी हो सकता है कि यदि आपके खाने में न्यूट्रिएंट्स की कमी है तो आपको घुटनों का दर्द हो रहा है। जरूरी है कि अपनी डेली डाइट में कुछ हेल्दी फूड्स को शामिल करना चाहिए। अगर आपको शरीर में कैल्शियम या प्रोटीन की कमी है तो घुटनों के दर्द की संभावना बढ़ जाती है। कई बार दर्द के कारण घुटनों में सूजन भी आने लगती है। ऐसे में हम आपको उन फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो घुटनों के दर्द की समस्या से राहत दिलाएंगे।

फल

आमतौर पर फलों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। लेकिन घुटने के दर्द को दूर करने में भी कुछ फलों का सेवन मददगार होता है। संतरा, स्ट्रॉबेरी और चेरी जैसे फलों में विटामिन सी और लाइकोपीन न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो हड्डियों की सूजन को कम करते हैं।


naidunia_image

हरी सब्जियां

पत्ता गोभी और ब्रोकोली जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से भी बॉडी में सूजन पैदा करने वाले एंजाइम्स कम होने लगते हैं। इन चीजों को अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए ताकि हड्डियां मजबूत बनी रहे।

naidunia_image

नट्स

हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर नट्स खाने की सलाह देते हैं। ऐसे नट्स जिनमें विटामिन और प्रोटीन काफी मात्रा में पाया जाता है, शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। ये हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। यही वजह है कि नट्स के सेवन से घुटनों का दर्द दूर हो जाता है।

naidunia_image

दूध

दूध और सभी मिल्क प्रोडक्ट्स में विटामिन डी और कैल्शियम काफी मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों की मजबूती के लिए फायदेमंद होते हैं। ध्यान रखें कि ऐसे दूध का सेवन करें, जिसमें फैट न हो, नहीं तो इससे वजन बढ़ सकता है।

naidunia_image

अदरक और हल्दी

अदरक और हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जिसके कारण इन मसालों का उपयोग औषधि के रूप में भी किया जा रहा है। घुटने के दर्द से राहत पाने के लिए इन दो चीजों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। अगर आप अदरक और हल्दी का काढ़ा पिएंगे तो काफी फायदा मिलेगा।

naidunia_image

डिस्क्लेमर

यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।