• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मल्टीग्रेन आटे से बनी रोटी से दूर होगी पेट की चर्बी, हड्डियां भी होंगी मजबूत

मल्टीग्रेन आटे से बनी रोटियों से आपको फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स की अधिक मात्रा मिलती है, जो आपके पाचन को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इतना ही...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Thu, 06 Feb 2025 06:00:00 AM (IST)Updated Date: Thu, 06 Feb 2025 08:25:08 AM (IST)
मल्टीग्रेन आटे से बनी रोटी से दूर होगी पेट की चर्बी, हड्डियां भी होंगी मजबूत
मल्टीग्रेन आटे में फाइबर की अच्छी मात्रा होने की वजह से पाचन सुधारती है।

HighLights

  1. मल्टीग्रेन आटे में यानी गेहूं, जौ, बाजरा, और चने के दाल का आटा होता है।
  2. अलग-अलग पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से यह फायदेमंद होता है।
  3. मल्टिग्रेन से बनीं रोटियां पाचन शक्ति को बेहतर और एनर्जेटिक बनाए रखती हैं।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। मल्टीग्रेन आटे से बनी रोटियां हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। इसमें अलग-अलग तरह के अनाज जैसे कि गेहूं, जौ, बाजरा, और चने के दाल का आटा होता है, जो अलग-अलग पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।

इससे आपको फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स की अधिक मात्रा मिलती है, जो आपके पाचन को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इतना ही नहीं ये अनाज आपको लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL), जिसे 'बैड' कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है, उसको कम करने में मदद करता है जो हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा होता है।


इसके अलावा ये रोटियां आपको एनर्जेटिक बनाए रखती हैं। इसके साथ ही आपके शरीर की एनर्जी को बनाए रखने में मदद करती हैं, जिससे आप दिनभर की गतिविधियों को पूरा कर सकते हैं। आइए जानते हैं मल्टी ग्रेन रोटियों से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में…

naidunia_image

हड्डियों को मजबूत बनाए

मल्टीग्रेन आटे में विटामिन डी और कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती है।

पाचन शक्ति बढ़ाए

इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन को सुधारती है। मल्टीग्रेन से बनी रोटी अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करती है।

एनर्जी लेवल बनाए रखे

मल्टी ग्रेन आटे में कार्बोहाइड्रेट्स की अच्छी मात्रा होती है, जो आपको ऊर्जा प्रदान करती है। साथ ही एक्टिव रहने में मदद करती है।

एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर

इसमें अन्य आटों के मुकाबले अधिक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो आपको बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। इतना ही नहीं क्रॉनिक डिजीज में भी ये बहुत असरकारी है।

पोषक तत्वों का खजाना है

मल्टीग्रेन आटे में विभिन्न प्रकार के अनाज शामिल होते हैं जैसे कि गेहूं, जौ, बाजरा, और चावल, जो शरीर को बहुत से पोषक तत्व और उर्जा प्रदान करते हैं।

यह भी पढ़ें- सुबह-सुबह इस सब्जी का जूस पीने से नहीं बढ़ेगा शुगर लेवल, दिनभर भी रहेंगे एनर्जेटिक

फाइबर से भरपूर

मल्टीग्रेन आटे में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन को सुधारता है साथ ही बौद्धिक स्थिति को बनाए रखता है।

हार्ट हेल्थ मजबूत बनाए

मल्टीग्रेन आटे से बनी रोटियां अलग-अलग अनाजों के गुणों से भरपूर होती हैं, जो हार्ट हेल्थ को बनाए रखने में मदद करती हैं। जैसे लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) को कम करना और आर्टीरीज की स्थिति को सुधारना।

यह भी पढ़ें- महिलाओं में फर्टिलिटी बढ़ाते हैं ये फूड प्रोडक्ट्स, खाने में जरूर करें शामिल

वेट लॉस में मददगार

मल्टीग्रेन आटे से बनी रोटियां विटामिन, मिनरल्स, और फाइबर के साथ साथ प्रोटीन की भी अच्छी स्रोत होती हैं, जो वेट लॉस में मदद करती हैं और लंबे समय तक भूख को कम करती हैं।