Music Therapy Benefits: तनावमुक्त जीवन के लिए संगीत सबसे बढ़िया जरिया है। अगर आप में टेंशन में हैं, या किसी कारण एंग्जायटी का शिकार हैं। तब संगीत को वैकल्पिक मेडिकल के अवसर के रूप में देखा जाता है। खासकर भागदौड़ भरी जिंदगी में युवाओं के लिए इसे प्रभावी चिकित्सा माना गया है। संगीत मन और दिमाग की समस्याओं से राहत दिलाता है। कई रिचर्स में भी इसका खुलासा हुआ है। वहीं डायबिटीज मरीजों के लिए भी म्यूजिक थेरेपी रामबाण साबित हुई है।
इंटरनेशनल जर्नल ऑफ योग में शोधकर्ता इंदिरा तुमुलुरी, शांतला हेगड़े और एचआर नागेंद्र के रिचर्स आलेख प्रकाशित हुए है। इसमें वर्डिंग मेमोरी और टाइप 2 डायबिटीज के कारण हुए तनाव पर म्यूजिक थेरेपी के प्रभाव को मापा गया है। इसमें उन लोगों को शामिल किया गया, जिनमें डायबिटीज मेलिटस टाइप 2 के लक्षण थे। रिचर्स में सामने आया कि म्यूजिक आधारित इंटरवेंशन ने हाइपरग्लेसेमिया, संज्ञानात्मक कार्यों के साथ तनाव को घटाने में सहायता की है। डायबिटीज मेलिटस टाइप 2 मरीजों के साथ 20 सत्रों की Music Therapy दी गई।
फ्रंटियर्स इन मनोविज्ञान जर्नल में प्रकाशित शोध के अनुसार संगीत डिप्रेशन के लक्षणों में सुधार लाता है। यहां प्रतिभागियों को एक्टिव म्यूजिक से जोड़ा गया था। इस अध्ययन में 1810 लोगों के साथ 28 स्टडी का एक समावेश कर मानदंड़ों को पूरा किया गया था। इसके आधार पर निष्कर्ष निकला।
जर्नल ऑफ एडवांस लर्निंग जर्नल में म्यूजिक पर रिचर्स आर्टिकल प्रकाशित हुए हैं। इसमें मेंटल हेल्थ की प्रॉब्लम का सामना कर रहे लोगों पर संगीत के प्रभाव का क्लिनिकल अध्ययन किया गया। इसमें यह बताया गया है कि सामाजिक, भावनात्मक और व्यवहारिक समस्याओं का सामना कर रहे युवाओं के लिए म्यूजिक थेरेपी काम कर सकती है।
यह ट्रायल 200 लोगों पर किया गया। इसमें 8 से 16 साल के बच्चे और उनके पेरेंट्स शामिल थे। म्यूजिक मेडिकल सत्र के एक और 13 हफ्ते बाद डेटा एकत्र किया गया। अध्ययन के निष्कर्ष में म्यूजिक थेरेपी के कारण काफी हद तक सुधार पाया गया। साथ ही उनकी संचार क्षमता भी बढ़ गई।
डिस्क्लेमर
यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।