• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कैल्शियम सप्लीमेंट को छोड़ें… इन नेचुरल चीजें को डाइट में करें शामिल, नहीं होगा कोई साइड इफेक्ट

कैल्शियम की कमी होने पर हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और गिरने या चोट लगने पर फ्रैक्चर होने का जोखिम बढ़ जाता है। हड्डियों के खोखला होने पर ओस्टियोपोरोसि...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Tue, 17 Dec 2024 09:00:00 AM (IST)Updated Date: Tue, 17 Dec 2024 09:40:37 AM (IST)
कैल्शियम सप्लीमेंट को छोड़ें… इन नेचुरल चीजें को डाइट में करें शामिल, नहीं होगा कोई साइड इफेक्ट
कई कारणों से महिलाओं को कैल्शियम की जरूरत ज्यादा होती है। उन्हें खासतौर पर इन चीजों को खाना चाहिए।

HighLights

  1. कैल्शियम की कमी से ओस्टियोपोरोसिस नाम की बीमारी होती है।
  2. इसमें हड्डियां खोखली हो जाती हैं और फ्रैक्चर होने का खतरा होता है।
  3. कई कारणों से महिलाओं को ये बीमारी होने का खतरा ज्यादा होता है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। कैल्शियम हर व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण और आवश्यक पोषक तत्त्व है। यह हमारे शरीर में हड्डियों के निर्माण और इन्हें मजबूत बनाएं रखने के लिए जरूरी है। मगर, कई कारणों से महिलाओं को कैल्शियम की ज्यादा आवश्यकता होती है। इसकी कमी होने पर महिलाओं में सबसे पहले ओस्टियोपोरोसिस होने का डर रहता है।

यह ऐसी स्थिति है, जिसमें हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और फिर उनमें फैक्चर होने का खतरा बढ़ जाता है। महिलाओं में ये समस्या खासकर उस अवस्था में होती है, जब वे मेनोपॉज से गुजरती है। ऐसे में उनके शरीर में एस्ट्रोजन कम हो जाता है।


इसके साथ ही मांसपेशियों के संकुचन के साथ ही ब्लड क्लोटिंग होने के लिए भी कैल्शियम की ही जरूरत होती है। ऐसे में महिलाओं कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए कैल्शियम वाले खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट प्लान का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। जानते हैं ऐसे ही कुछ नेचुरल खाद्य पदार्थों के बारे में…

naidunia_image

हरा पत्तेदार साग और सब्जियां

कुछ हरी सब्जियां बहुत सारे पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। इनका सेवन हमारे शरीर को कैल्शियम के साथ-साथ मैग्नीशियम, फाइबर और विटामिन देता है, जो हमारी हड्डियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने वाले होते हैं। इन हरी सब्जियों में पालक, केला, स्विस चार्ड और कोलार्ड ग्रीन्स कैल्शियम के सबसे अच्छे विकल्प हैं।

रागी

कैल्शियम से भरपूर रागी एक सुपर फूड है। 100 ग्राम रागी से 364mg कैल्शियम मिलता है, जो बहुत अच्छी मात्रा है। इसके अलावा ये ब्लड शुगर, ब्लड कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर, और मोटापे जैसी समस्याओं के लिए एक रामबाण उपाय है।

यह भी पढ़ें- रोस्ट करें, उबालें या बना लें सब्जी… शकरकंद से शरीर को मिलेंगे इतने सारे गजब के फायदे

बादाम

कैल्शियम से भरपूर बादाम हड्डियों को मजबूत बनाएं रखने में मदद करता है। इसे सलाद या दही में मिलाकर या भिंगोकर या फिर डेयरी उत्पाद के विकल्प के रूप में लेना चाहिए। बादाम के दूध को भी अपनी डाइट प्लान का हिस्सा बना सकतें हैं। इसमें मौजूद मैग्नीशियम, विटामिन ई, और प्रोटीन हमारे सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।

टोफू

सोयाबीन से बना टोफू कैल्शियम से भरपूर एक नेचुरल विकल्प है, जिससे कैल्शियम की अच्छी मात्रा शरीर को मिलती है। इसमें मौजूद फाइटोएस्ट्रोजेन महिलाओं को उनके अतिरिक्त स्वास्थ्य लाभ के लिए लाभदायक होता है।

यह भी पढ़ें- Depressed At Night: रात में डिप्रेशन बढ़ने से हैं परेशान, पढ़ें कारण, लक्षण व इसके उपाय

डेयरी प्रोडक्ट्स

दूध, दही, और पनीर जैसे डेयरी प्रॉडक्ट्स कैल्शियम का सबसे अच्छा विकल्प हैं। इसके साथ ही इसमें प्रोटीन, विटामिन डी और फास्फोरस जैसे कई अन्य पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं।