• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कम करना है बैड कोलेस्ट्रॉल, डाइट प्लान में इन फूड्स को जरूर कर लें शामिल

दुनियाभर में दिल के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह बैड कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना है। यह धमनियों को ब्लॉक कर देता है, जिससे हार्ट अ...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Tue, 17 Dec 2024 11:58:00 AM (IST)Updated Date: Tue, 17 Dec 2024 11:58:00 AM (IST)
कम करना है बैड कोलेस्ट्रॉल, डाइट प्लान में इन फूड्स को जरूर कर लें शामिल
20 वर्ष से 35 साल के युवाओं में तेजी से बढ़ें हैं हाई कोलेस्ट्रॉल के मामले।

HighLights

  1. गुड कोलेस्ट्रॉल सेलों की संरचना, हार्मोन्स के उत्पादन और पाचन में महत्वपूर्ण है।
  2. बैड कोलेस्ट्रॉल धमनियों को ब्लॉक करके दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ाता है।
  3. इन कुछ चीजों को खाकर आप बैड कोलेस्ट्रॉल को कर सकते हैं शरीर से खत्म।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या बहुत ही तेजी से दुनियाभर में अपना पैर पसार चुकी है। इसे नजरांदाज करना गलत होगा। इससे दुनियाभर में लाखों लोग हर साल अपनी जान गंवा बैठते हैं। देश में ही हर साल एक करोड़ से अधिक मामले हाई कोलेस्ट्रॉल के देखने को मिलते हैं।

इसमें से पिछले कुछ वर्षों से 20 वर्ष से 35 साल के युवाओं में तेजी से बढ़े हैं हाई कोलेस्ट्रॉल के मामले। यह बहुत ही चिंता का विषय है क्योंकि इससे दिल की बामारी हो सकती है।

जानिए कोलेस्ट्रॉल और इसका शरीर में काम

कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक तत्व है। दरअसल, यह सेलों की संरचना, हार्मोन्स के उत्पादन और पाचन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह शरीर को आवश्यक लिपिड और विटामिन D प्रदान करने में भी मदद करता है।


मगर, कोलेस्ट्रॉल भी दो तरह का होता है। पहला गुड कोलेस्ट्रॉल और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल। जहां गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) धमनियों को साफ करने में मदद करता है और हृदय रोग के जोखिम को कम करता है। वहीं, बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) धमनियों को ब्लॉक कर सकता है और हृदय रोग के खतरे को बढ़ा सकता है।

यह भी पढ़ें- कान में इयरपॉड लगाकर या बिना लगाए वॉक करनी चाहिए, मेंटल हेल्थ के लिए क्या है सही

इसलिए स्वस्थ रहने के लिए कोलेस्ट्रॉल को मेंटेन रखना जरूरी है। इसके लिए हमें अपनी डाइट में कुछ हेल्दी फूड्स को शामिल करना चाहिए।

naidunia_image

यह भी पढ़ें- थकान, डिप्रेशन, बालों का झड़ना है विटामिन डी की कमी के लक्षण… इन टिप्स से मिलेगा फायदा

आइए जानते हैं इनके बारे में…

  • अलसी के बीज कई सारी हेल्थ प्रॉब्लम को खत्म करने में सक्षम है। इसमें मौजूद ओमेगा थ्री फैटी एसिड बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देता है।
  • कच्चा लहसुन बैड कोलेस्ट्रॉल के लिए रामबाण उपाय है। इसे डेली सुबह खाली पेट खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है।
  • एक चम्मच सेब का सिरका एक गिलास गर्म पानी में मिलाकर पीने से कोलेस्ट्रॉल की समस्या से छुटकारा मिलता है।
  • एवोकाडो में मौजूद गुड फैट बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसे अपनी डाइट प्लान का हिस्सा जरूर बनाएं। ये नेचुरल तरीके से कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।
  • शहद और किशमिश का सेवन करने से भी बैड कोलेस्ट्रॉल से मुक्ति मिलती है। जहां शहद में मौजूद खास तत्व फैट और कोलेस्ट्रॉल को अवशोषित करते हैं। वहीं, किशमिश में मौजूद पोटैशियम और फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल के दुश्मन होते हैं।