• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जबरदस्त हेल्थ बूस्टर है नीम अदरक की चाय, क्या आपने ट्राय की…

आयुर्वेद में नीम का बहुत ही महत्व है। नीम गैस और एसिडिटी भी दूर करती है। यह पाचक को दुरुस्त करने से लेकर ओरल केयर और बालों की ग्रोथ तक के लिए फायदा पह...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Tue, 18 Feb 2025 06:00:00 AM (IST)Updated Date: Tue, 18 Feb 2025 10:14:34 AM (IST)
जबरदस्त हेल्थ बूस्टर है नीम अदरक की चाय, क्या आपने ट्राय की…
इसमें फ्लेवर के लिए नींबू का रस और शहद डालकर इसके टेस्ट को बेहतर बनाया जा सकता है।

HighLights

  1. बहुत आसान है नीम-अदरक की चाय को घर पर बनाना।
  2. जबरदस्त हेल्थ बूस्टर है, जो शरीर को देती है कई फायदे।
  3. अपच दूर करता है और पाचन क्रिया में सहायक होता है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। सदियों से एक औषधि के रूप में नीम का इस्तेमाल किया जाता रहा है। आयुर्वेद में नीम का बहुत ही महत्व है। नीम का प्रयोग कई प्रकार से किया जाता है, फिर वो चाहे उसकी डंठल से दातुन करना हो या फिर पत्तियों को उबाल कर बालों के जुएं खत्म करना हो।

इन सभी काम के साथ नीम की चाय भी पी जाती है, जो ढेरों फायदे से भरपूर होती है। नीम की चाय बनाना बेहद ही आसान है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले नीम की पत्तियां धुलकर रख लें। पानी गर्म करें और इसमें धुली हुई नीम की पत्तियां डाल कर उबालें।


अदरक कद्दूकस कर के डालें। जब उबाल अच्छे से आ जाए, तब इसमें फ्लेवर के लिए नींबू का रस और शहद डालें। इसके बाद इसे छान लें। गर्मागर्म नीम-अदरक की चाय तैयार है। ये एक जबरदस्त हेल्थ बूस्टर है, जो शरीर को कई मायनों में फायदा पहुंचाता है। नीम-अदरक की ये चाय सेहत को इन रूप में पहुंचाती है फायदा...

naidunia_image

पाचन दुरुस्त करे

नीम में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, जिससे पाचन क्रिया दुरुस्त होती है। नीम गैस और एसिडिटी भी दूर करती है। वहीं, अदरक में जिंजरोल नाम का एक कंपाउंड पाया जाता है, जो अपच दूर करता है और पाचन क्रिया में सहायक होता है।

ओरल केयर

सुबह सुबह नीम अदरक की चाय पीने से मुंह साफ होता है। ओरल इन्फेक्शन और बैक्टीरिया दूर भागते हैं। कैविटी से बचाव होता है और ओरल हेल्थ बेहतर होती है। अदरक एक एंटी बैक्टिरियल एजेंट है, जो मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करता है।

यह भी पढ़ें- ब्रिस्क वॉक देगा लंबी उम्र का वादा, जानिए कैसे करें और कब करें

मजबूत हड्डियां

नीम में कैल्शियम और मिनरल पाए जाते हैं, जो कि हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। यही कारण है कि नीम के तेल से मालिश करने से आर्थराइटिस के दर्द से राहत मिलती है। अदरक ओस्टियोबलास्ट प्रॉलिफरेशन नाम की क्रिया को सपोर्ट करती है, जिससे हड्डियों की ग्रोथ होती है।

यह भी पढ़ें- डायबिटीज के मरीज खाली पेट खाएं ये चीजें, दिनभर रहेंगे एनर्जी से भरे

बालों की क्वालिटी में सुधार

नीम स्कैल्प से खुजली और डैंड्रफ को खत्म करती है। नीम चाय अंदरूनी तौर पर शरीर को पोषण देती है, जिससे बालों की क्वालिटी में सुधार होता है। अदरक में एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण होते हैं, जिससे स्कैल्प से डैंड्रफ और खुजली समाप्त होती है।