• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Potassium Rich Foods: केले से भी ज्यादा पोटेशियम होता है इन फूड्स में, रोजाना खाने से दिल रहेगा दुरुस्त

पोटेशियम की कमी से शरीर में कई तरह के लक्षण दिखने लगते हैं। इनमें कमजोरी महसूस होना, मांसपेशियों में दर्द, हार्ट बीट का इंररेगुलर होना, बीपी बढ़ना, नस...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Wed, 01 Jan 2025 06:00:00 AM (IST)Updated Date: Wed, 01 Jan 2025 08:29:43 AM (IST)
Potassium Rich Foods: केले से भी ज्यादा पोटेशियम होता है इन फूड्स में, रोजाना खाने से दिल रहेगा दुरुस्त
पोटेशियम की पूर्ति करने के लिए कुछ फूड्स को आप रोजाना अपनी डायट में शामिल कर सकते हैं।

HighLights

  1. पोटेशियम का सही मात्रा में सेवन करने से हार्ट बीट रेगुलर रहती है।
  2. पोटेशियम का लेवल सही रहने पर ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है।
  3. इसकी कमी से दिखने लगते हैं बदन दर्द, नसों का सुन्न होना जैसे लक्षण।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। शरीर को हेल्दी बनाए रखने के लिए कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है। उन्हीं में से एक है पोटैशियम। ये एक ऐसा मिनरल है, जो ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज जैसी समस्याओं से शरीर की रक्षा करता है।

शरीर में पोटेशियम की कमी से कमजोरी, मांसपेशियों में दर्द, हार्ट बीट का इंररेगुलर होना, बीपी बढ़ना, नसों का सुन्न होना जैसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं। पोटेशियम की सबसे ज्यादा जरूरत हार्ट को सही तरह से काम करने के लिए होती है।


हाई बीपी के कारण हार्ट डिजीज का खतरा रहता है। इसलिए जरूरी है कि आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहे। पोटेशियम का सही मात्रा में सेवन करने से हार्ट बीट रेगुलर रहती है, बीपी भी कंट्रोल रहता है। पोटेशियम की पूर्ति करने के लिए कुछ फूड्स को आप रोजाना अपनी डायट में शामिल कर सकते हैं।

naidunia_image

इन चीजों को डाइट में करें शामिल

एवोकाडो- एवोकाडो में भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है। एक एवोकाडो में लगभग 600-800 मिलीग्राम पोटेशियम पाया जाता है, जो आपकी डेली पोटेशियम की पूर्ति करने में मदद करता है।

पालक- हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक में प्रचुर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है। एक कप पालक में कम से कम 800 से 900 मिलीग्राम पोटेशियम होता है।

टमाटर- टमाटर का उपयोग लगभग हर घर में बनने वाले खाने में होता है और रोजाना होता है। एक मीडियम टमाटर में लगभग 250-350 मिलीग्राम पोटेशियम होता है।

यह भी पढ़ें- दुबलेपन की वजह से मिलते हैं ताने… ये वंडर फूड्स तेजी से बढ़ाएंगे वजन

स्वीट पटेटो- स्वीट पटेटो या शकरकंद खाने में स्वादिष्ट होती है। इसे सेवन से पोटेशियम की पूर्ति आसानी से की जा सकती है। एक मीडियम साइज के शकरकंद में लगभग 400-500 मिलीग्राम पोटेशियम होता है।

खुबानी- खुबानी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इन्हें सुखाकर रोजाना खाने से ये आपके शरीर की 14 से 16 प्रतिशत पोटेशियम की जरूरत पूरी करता है।

यह भी पढ़ें- एनर्जी बढ़ाने से लेकर कब्ज में राहत तक देती है किशमिश, ज्यादा खाने से हो सकते हैं नुकसान भी

आलू- छिलके वाले आलू पोटेशियम का अच्छा स्त्रोत माने जाते हैं। एक मीडियम साइज के आलू में लगभग 500-700 मिलीग्राम पोटेशियम पाया जाता है।