
डिजिटल डेस्क, इंदौर। स्नैकिंग हमारे दोनों समय के खाने के बीच किया जाने वाला नाश्ता है, जिसे खाकर हम अपनी हल्की भूख को मिटाते हैं। दोपहर के खाने से पहले एक सेब या थोड़े अंगूर का सेवन हो या फिर शाम के खाने से पहले भुने हुए चने या मखाने हों सब स्नैक्स ही होते हैं।
स्नैक्स खाने को लेकर लोगों की अलग अलग मान्यताएं हैं। कुछ लोग वेट लॉस में इसे मददगार मानते हैं। उनका मानना है कि भोजन से पहले खाए जाने वाले स्नैक्स से भूख कम हो जाती है, जिससे खाने में कमी आने के साथ साथ एक ही बार में अधिक खाने से बच सकते हैं।
ऐसे ही कुछ लोगों का मानना है कि खाने से हमें जो जरूरी पोषण नहीं मिल पाता, उसकी पूर्ति स्नैक्स कर देते हैं। हां ये बात और है कि आप अपने स्नैक्स में किस तरह के फूड्स का चयन करते हैं, वो आप पर निर्भर करता है। वैसे हेल्दी स्नैक्स हर तरह से स्वास्थ्य वर्धक होता है।
ऐसे में यदि किसी भी समय खाए जा सकने वाले हेल्दी स्नैक्स मिल जाएं तो बात ही क्या है। आप भी ऐसे ही स्नैक्स की तलाश में हैं तो आइए जानते हैं, कुछ एनी टाइम खाए जा सकने वाले हेल्दी स्नैक्स के बारे में…
पॉपकॉर्न- फेनोलिक एसिड और हाइ फाइबर से भरपूर पॉपकॉर्न एक तरह का एंटी ऑक्सीडेंट है, जिसे किसी भी वक्त खाया जा सकता है। ये डायबिटीज और हाइ ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक होता है।

डार्क चॉकलेट- कोको पाउडर से तैयार होने वाले डार्क चॉकलेट एंटी ऑक्सीडेंट और कई तरह के खनिज पोषक तत्वों से भरपूर होती है। यह हार्ट हेल्थ को बढ़ावा देती है। इन्हें भी आप कभी भी खा सकतें हैं।
केले- केले पोटैशियम, घुलनशील और अघुलनशील फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पाचन शक्ति को बढ़ावा देते हैं। इनका किसी भी सेवन वक्त स्वास्थ्यवर्धक होता है।
ओट्स- एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर ओट्स अघुलनशील फाइबर से युक्त होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होते हैं। इससे ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। इसका सेवन भी स्नैक्स के रूप में किसी भी समय किया जा सकता है।
मिक्स सीड्स- सूरजमुखी, चिया, अलसी और कद्दू के बीज का भुना हुआ मिक्सचर किसी भी वक्त खाया जा सकता है। ये हार्ट, स्किन और बालों के हेल्थ को बढ़ावा देता है।
पनीर- विटामिन ए, डी, के और जिंक से भरपूर पनीर हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हैं। इसके साथ ही हार्ट हेल्थ को बनाए रखने के साथ साथ वेट लॉस में सहायक होता है।