Shilajit Uses: इन चीजों के साथ कभी न करें शिलाजीत का सेवन, सेहत को होगा नुकसान
Shilajit Uses शिलाजीत को कभी भी खट्टे फलों के साथ नहीं लेना चाहिए क्योंकि वे विटामिन C से भरपूर होते हैं
By Sandeep Chourey
Edited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Fri, 26 May 2023 02:18:55 PM (IST)
Updated Date: Fri, 26 May 2023 02:19:12 PM (IST)

Shilajit Uses। शिलाजीत एक लोकप्रिय आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है, जो औषधीय गुणों से भरपूर है। जब भी शिलाजीत के बारे में बात की जाती है तो लोग इसे यौन क्रिया और विकारों से जोड़ते हैं, जबकि कई बीमारियों इसका उपयोग किया जाता है। शिलाजीत का उपयोग मुख्य रूप से टेस्टोस्टेरोन के स्तर में सुधार करने, शुक्राणुओं की संख्या और गतिशीलता बढ़ाने में किया जाता है। शिलाजीत
जड़ी बूटी का पारंपरिक रूप से दूध के साथ सेवन किया जाता है। यदि आप भी शिलाजीत का सेवन करते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि कुछ चीजों का सेवन शिलाजीत के साथ वर्जित होता है। ऐसा करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। शिलाजीत के साथ इन चीजों का सेवन बिल्कुल न करें -
शिलाजीत के साथ न खाएं खट्टे फल
शिलाजीत को कभी भी खट्टे फलों के साथ नहीं लेना चाहिए क्योंकि वे विटामिन C से भरपूर होते हैं और प्रकृति में अम्लीय होने के लिए जाने जाते हैं। शिलाजीत और
खट्टे फल एक साथ खाने से अपच और एसिडिटी हो सकती है।
मांस या मछली
शिलाजीत और दूध का एक साथ सेवन करते समय मांस या मछली के सेवन से बचना चाहिए। दूध और शिलाजीत के साथ मांस खाने से अपच और त्वचा रोग हो सकते हैं।
शहद और गर्म पानी
शिलाजीत पाउडर को पानी और
शहद में मिलाकर सेवन करना भी नुकसानदायक होता है। ऐसा करने से फूड प्वाइजनिंग की समस्या हो सकती है। इसके अलावा स्किन इंफेक्शन की समस्या भी हो सकती है।
शिलाजीत ने साथ न खाएं मूली
अगर आप शिलाजीत को दूध के साथ ले रहे हैं तो इस दौरान मूली का सेवन करने से बचें। मूली, शिलाजीत और दूध का एक साथ सेवन करने से पाचन और त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
गर्म दूध के साथ लें शिलाजीत
गर्मियों में शिलाजीत का सेवन गर्म दूध के साथ किया जाता है। ज्यादातर लोग इस जड़ी बूटी का सेवन पाउडर के रूप में दूध में मिलाकर करते हैं। इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है।