• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weight loss tips: इन तरीकों से करें लहसुन को अपनी डायट में शामिल, तेजी से घटेगा वजन

वजन को कंट्रोल करना है तो डायट में कई तरह के बदलाव करने पड़ते हैं। इसके लिए कई चीजें खाना छोड़ना पड़ता है तो कई चीजों को शामिल करना पड़ता है। मगर, आप ...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Wed, 22 Jan 2025 06:00:00 AM (IST)Updated Date: Wed, 22 Jan 2025 06:00:00 AM (IST)
Weight loss tips: इन तरीकों से करें लहसुन को अपनी डायट में शामिल, तेजी से घटेगा वजन
कई तरह के हेल्थ बेनिफिट्स देता है लहसुन। पढ़िए और अपनी डाइट में इसे कीजिए शामिल।

HighLights

  1. लहसुन के सेवन से बहुत आसानी से आप वजन कम कर पाएंगे।
  2. कच्चा लहसुन खाने के साथ ही चटनी, सलाद और सूप बना सकते हैं।
  3. शुगर लेवल कंट्रोल करने से लेकर मेटाबॉलिज्म तक होगा ठीक।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। आजकल की लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से कई लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं। अपने आप को फिट रखने के लिए और एक्सट्रा चर्बी को बर्न करने के लिए बहुत से लोग स्ट्रिक्ट डायट फॉलो करते हैं।

इसके साथ-साथ जमकर एक्सरसाइज भी करते हैं। वजन को कंट्रोल करना है तो डायट में कई तरह के बदलाव करने पड़ते हैं। इसके लिए कई चीजें खाना छोड़ना पड़ता है तो कई चीजों को शामिल करना पड़ता है।

अगर आप भी वजन घटाने में लगे हैं, तो आज से ही डायट में लहसुन का इस्तेमाल करना शुरू कर दीजिए। लहसुन के सेवन से बहुत आसानी से आप वजन कम कर पाएंगे। आइए जानते हैं लहसुन को किस तरह आप अपनी डायट में शामिल कर सकते हैं...


गार्लिक चटनी

कोई भी चटनी खाने का स्वाद दोगुना कर देती है। अगर आप किसी डिश के साथ चटनी बना रहे हैं, तो उसमें लहसुन और हरी मिर्च का उपयोग करें। ये स्वाद के साथ-साथ वजन घटाने में भी आपकी मदद करेगी।

सूप में गार्लिक

अपने सूप का फ्लेवर बढ़ाने के लिए लहसुन काटकर डालें। इससे स्वाद तो बढ़ेगा ही साथ ही ये आपको वजन घटाने में भी मदद करेगा।

naidunia_image

कच्चा लहसुन

सुबह उठकर कच्चे लहसुन की 1-2 कलियां चबा लें। इससे आपका वजन तेजी से कम होगा क्योंकि इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे खाना जल्दी पच जाता है। इसके साथ ही ब्लड शुगर लेवल भी नहीं बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें- दिमाग को करना चाहते हैं शांत… ट्राय करें इन 4 में से अपनी पंसद की कोई भी मेडिटेशन तकनीक

सलाद में गार्लिक

वेट लॉस के दौरान अक्सर लोग सलाद खाना पसंद करते हैं। अपने सलाद में टेस्ट का तड़का डालने के लिए लहसुन और ऑलिव ऑयल का तड़का दें। इससे इसका स्वाद और न्यूट्रिएंट वैल्यू बढ़ जाएगी।

गार्लिक वॉटर

सुबह उठकर अक्सर लोग गुनगुना पानी पीते हैं। वजन घटाने की कोशिश में लगे हैं, तो सुबह उठकर गार्लिक पानी पीना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इसके लिए एक ग्लास गुनगुने पानी में 1-2 कलियां लहसुन की काटकर डालें और आधा नींबू निचोड़कर इसका सेवन करें।

यह भी पढ़ें- सुबह खाली पेट पीएं गुनगुना पानी, पेट की सफाई के साथ मिलेंगे ढेरों फायदे

गार्लिक स्मूदी

लहसुन का स्मूदी में भी उपयोग किया जा सकता है। अगर आप सुबह-सुबह हेल्दी स्मूदी में लहसुन काटकर डाल दें। इससे आपको जरूरी पोषण भी मिलेगा और आपका मेटाबॉलिज्म भी तेज होगा जिससे वजन घटाने में मदद मिलेगी।