डिजिटल डेस्क, इंदौर। ड्रायफ्रूट्स का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इनमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाव करते हैं। उन्हीं में से एक है अखरोट। इसमें प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, आयरन, मैगनीज, पौटेशियम, कॉपर आदि जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।
सबसे ज्यादा ये दिमागी विकास के लिए फायदेमंद माना जाता है। अखरोट को अक्सर आपने सूखे मेवे की तरह ही खाया होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि भिगोकर अखरोट को खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं भीगे हुए अखरोट खाने के फायदों के बारे में…
भीगे हुए अखरोट के सेवन से पाचन दुरुस्त रहता है। इसमें फाइबर और प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है जिससे कब्ज आदि की शिकायत नहीं होती।
भीगे हुए अखरोट से शरीर ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन और खनिज अच्छे से अवशोषित कर पाता है जिससे मानसिक विकास में मदद मिलती है। इसके साथ ही ये याददाश्त बढ़ाने में भी मदद करते हैं।
भीगे हुए अखरोट वजन को कंट्रोल करने में भी मदद करते हैं। इसे भिगोने से प्रोटीन और फाइबर की मात्रा बढ़ जाती है जिससे पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और वजन नहीं बढ़ता।
अखरोट को भिगोकर सुबह खाने से पोषक तत्व जैसे विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीटेंस की मात्रा बढ़ जाती है जिससे शरीर को अधिक फायदा मिलता है। इसके साथ पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा डालने वाले एंजाइम भिगोने के बाद बेअसर हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें- रात में 8 बजे के बाद भी खा सकते हैं ये 10 फूड्स, मिलेंगे अनगिनत फायदे
भीगे हुए अखरोट में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है जिससे हड्डियों को मजबूती मिलती है। इसके सेवन से ऑस्टियोपोरासिस जैसी समस्या नहीं होती।
अखरोट को भिगोने से इसमें पानी की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती। ये डिहायड्रेशन से बचाता है।
यह भी पढ़ें- मल्टीग्रेन आटे से बनी रोटी से दूर होगी पेट की चर्बी, हड्डियां भी होंगी मजबूत
अखरोट को भिगोने से इसका हल्का कड़वापन दूर हो जाता है, जिससे इसका स्वाद बढ़ जाता है।