• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बरसात के मौसम में महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान, गंभीर बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा

बरसात के मौसम में मच्छर से फैलने वाली बीमारियां तेजी से फैलती हैं। ऐसे में इस मौसम में खान-पान से लेकर रहन-सहन तक का खास ख्याल रखना पड़ता है। इस मौसम ...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 03:39:14 PM (IST)Updated Date: Wed, 26 Jun 2024 03:39:14 PM (IST)
बरसात के मौसम में महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान, गंभीर बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
बरसात के मौसम में रखें सेहत का ख्याल (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. इस मौसम में बाहर का खाना बिल्कुल भी ना खाएं।
  2. देर तक काट कर रखे गए फल-सब्जियां भी ना खाएं।
  3. इस मौसम में त्वचा संबंधी दिक्कतें भी बढ़ जाती हैं।

हेल्थ डेस्क, इंदौर। Rainy Season: बरसात का मौसम शुरू हो गया है। स्त्री रोग विशेषज्ञ ज्योति सिमलोट के मुताबिक, ऐसे में गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। खासकर इस मौसम में जिस जगह कीचड़ रहता है, वहां जाने से बचना चाहिए। फिसलने के दौरान मां के साथ बच्चे को भी चोट लग सकती है। खानपान का भी ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि इस मौसम में डायरिया, टाइफाइड होने की आशंका भी बढ़ जाती है। अशुद्ध पानी पीने से बचें। बाहर जाते समय घर से ही एक बोतल में पानी भरकर ले जाएं।

बाहर के खानपान का न करें सेवन

खानपान में दूध, दूध से बनी सामग्री, मौसमी फल, बादाम का सेवन करें। डाइट में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फैट शामिल होना चाहिए। आयरन के लिए पालक, टमाटर, चुकंदर का सेवन करना मां और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद होता है। इस मौसम में खासकर बाहर का कुछ भी नहीं खाएं। बाहर का खानपान सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। हर दो घंटे में थोड़ा-थोड़ा कुछ खाना चाहिए। भूखा बिल्कुल भी नहीं रहना चाहिए।


विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें

ऐसे तो महिलाओं को दिन में दो घंटे और रात में आठ घंटे आराम करना चाहिए, लेकिन आजकल महिलाएं कामकाजी हो गई हैं। ऐसे में उन्हें अपने ऑफिस में पांव लंबे कर आराम करना चाहिए। गर्भवती महिलाएं इस बात का विशेष ध्यान रखें कि व्यायाम हमेशा विशेषज्ञों की सलाह लेकर ही करना चाहिए। विटामिन डी की कमी पूरी करने के लिए रोजाना सुबह धूप भी लेना चाहिए।

डिस्क्लेमर

यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।