डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Ram Mandir Pran Pratishtha Ceremony Live Streaming: अयोध्या में भव्य राम मंदिर की ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा सोमवार (22 जनवरी) को होने वाली है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी, क्रिकेट स्टार सचिन तेंदुलकर, बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन मौजूद रहेंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट ने विश्व हिंदू परिषद के साथ मिलकर राजनेताओं, बिजनेस लीडर्स, खेल और मनोरंजन उद्योग की हस्तियों सहित करीब आठ हजार मेहमानों को निमंत्रण दिया है।
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम दोपहर 12.20 बजे शुरू होगा। यह सभी राम भक्तों के लिए बड़ा दिन होने जा रहा है। वर्षों का सपना आखिरकार सच होने जा रहा है। करोड़ों रामभक्त इस ऐतिहासिक दिन का बेसब्री से प्रतिक्षा कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि आप राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कहां देख सकते हैं।
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ अयोध्या इतिहास रचने को तैयार है। 16 जनवरी से ही कार्यक्रम शुरू हो गए थे। पहले दिन सरयू नदी में शुद्धिकरण स्नान किया गया। जो श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टियों में से एक अनिल मिश्रा द्वारा किया गया था। अनुष्ठान में भगवान विष्णु की पूजा और कर्मकुटी होम आयोजित किया गया। प्रायश्चित समारोह की शोभा प्राण प्रतिष्ठा के प्रभारी मुख्य आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित ने निभाई। पहले दिन वाल्मिकी रामायण और भुसुंडीरामायण का पाठ भी हुआ।
दूसरे दिन (17 जनवरी) को कार्यक्रम की शुरुआत जलयात्रा से हुई। जिसमें रामलला की मूर्ति को मंगल कलश में सरयू नदी से राम जन्मभूमि मंदिर तक ले जाय गया। तीसरे दिन (18 जनवरी) की शुरुआत गणेश पूजा से हुई। जिसके बाद वरुण पूजा, चतुर्वेदोक्त पुण्यवचन, वास्तु पूजा और नंदीश्रद्धा सहित 15 अनुष्ठान हुए।
चौथे दिन (19 जनवरी) नवकुंड की स्थापना की गई। वेद-रामायण के पाठ के साथ हवन किया गया। पांचवें दिन (20 जनवरी) को दैनिक प्रार्थना व हवन के साथ शक्कर और फलों से अनुष्ठान किया गया। छठे दिन (21 जनवरी) हवन और स्थापित देवताओं की दैनिक पूजा और 114 कलशों के पवित्र जल से मूर्ति का दिव्य स्नान किया गया।
22 जनवरी को सुबह की शुरुआत पूजा के साथ होगी। मृगशिरा नक्षत्र में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। यह दोपहर 12.30 बजे से शुरू होगी।