Nupur Sharma News: नूपुर शर्मा के बहाने माहौल खराब करने वालों की लाइन लग गई है। शहर-शहर से खबर आ रही है कि नूपुर शर्मा को धमाकाया जा रहा है। 'सर तन से जुदा' जैसे नारे लगाए गए हैं। वीडियो वायरल किए जा रहे हैं, लेकिन पुलिस भी पूरी तरह सख्त है। हर धमकीबाज को सबक सिखाया जा रहा है। माहौल खराब करने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है। वहीं मां काली का आपत्तिजनक पोस्टर जारी करने वाली फिल्म निर्मााता लीना मणिमेकलाई भी निशाने पर हैं। लीना के खिलाफ भी देश के विभिन्न राज्यों में केस दर्ज हो चुका है।
हरियाणा: नूपुर शर्मा की जीभ काटने वाले को दूंगा 2 करोड़, केस दर्ज
हरियाणा की नूंह पुलिस ने निलंबित भाजपा नेता नुपुर शर्मा की जीभ काटने के लिए कथित तौर पर 2 करोड़ रुपये का इनाम घोषित करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई सालहेरी निवासी इरशाद प्रधान का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद की है। वीडियो में प्रधान को कथित तौर पर नूपुर शर्मा की जीभ काटने के लिए पूरे मेवात की ओर से एक यूट्यूबर को इनाम की पेशकश करते हुए दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी।
यहां भी क्लिक करें; गूगल मैप पर मंदिर को मस्जिद दर्शाया, लोगों में रोष
राजस्थान: नूपुर शर्मा के समर्थक को धमकी देने वाला गिरफ्तार
जोधपुर पुलिस ने एक वकील के क्लर्क को कथित तौर पर सहयोगी के सिर को काटने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया। महेंद्र सिंह राजपुरोहित ने निलंबित भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा को पैगंबर मोहम्मद पर उनकी विवादास्पद टिप्पणी का समर्थन करने के लिए एक व्हाट्सएप स्टेटस पोस्ट किया था। पुलिस ने कहा कि आरोपी सोहेल खान ने शिकायतकर्ता महेंद्र सिंह राजपुरोहित को 6 जून को व्हाट्सएप स्टेटस पोस्ट करने के तुरंत बाद धमकी देना शुरू कर दिया।
यहां भी क्लिक करें; लीना मणिमेकलाई पर लुक आउट सर्क्युलर जारी करने केंद्र से अनुरोध करेगी एमपी सरकार
भाजपा ने विवादित ट्वीट पर हरियाणा के आइटी प्रमुख को हटाया
एक विवादित ट्वीट करने के बाद भाजपा ने अपने हरियाणा आइटी प्रमुख अरुण यादव को तुरंत पद से हटा दिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने इसे पार्टी का निर्णय बताया है। बताया जाता है कि अरुण यादव ने बुधवार को एक ट््वीट किया था, जिससे इंटरनेट मीडिया पर विवाद हो गया। बाद में ट््वीट को हटा दिया गया था, लेकिन पार्टी ने विवाद को बढ़ने से रोकने के लिए तुरंत कार्रवाई की। अरुण यादव लंबे समय से प्रदेश भाजपा में आइटी विभाग से जुड़े थे। आइटी विभाग का प्रमुख बना दिया गया था। फिल्म काली की डायरेक्टर लीना मणिमेकलई के खिलाफ भी उन्होंने गुरुग्राम पुलिस में शिकायत देकर एफआइआर दर्ज करने की मांग की थी। लेकिन, बुधवार रात उनके ट्वीट पर विवाद खड़ा हो गया।