
#Janmashtami LIVE VIDEO: पूरे देश में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन जन्माष्टमी (#KrishnaJanmashtami) के रूप में मनाया जा रहा है। कोरोना महामारी के कारण मंदिरों में उतनी भीड़ नहीं है, लेकिन हर घर में आज कान्हा की विशेष पूजा और भोग की तैयारी की गई है। जन्माष्टमी के लिए देशभर के कृष्ण मंदिरों में विशेष सजावट की गई है। मथुरा और वृंदावन में तो अलग ही माहौल है। मथुरा के विश्व प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर में सुबह विशेष आरती की गई। नीचे देखिए वीडियो। इसी तरह देशभर के इस्कॉन मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई जा रही है। नोएडा के इस्कॉन मंदिर में भक्त 'हरे कृष्ण' का पाठ किया जा रहा है। हालांकि दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कोरोना नियमों के तहत भक्तों का प्रवेश वर्जित किया गया है।
मथुरा में 3.30 बजे जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हिस्सा लेंगे। इस बीच, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम बड़ी हस्तियों ने देशवासियों को कृष्णजन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने बधाई संदेश में लिखा, इस शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व भगवान श्री कृष्ण के जीवन-चरित के बारे में जानने और उनके संदेशों के प्रति स्वयं को समर्पित करने का अवसर है। मेरी कामना है कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, स्वास्थ्य तथा समृद्धि का संचार करे।
वहीं प्रधानमंत्री ने लिखा, 'सभी देशवासियों को जन्माष्टमी के पावन पर्व की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय श्रीकृष्ण। इसी तरह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी देशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई दी।
इस्कॉन मंदिर, पंजाबी बाग, दिल्ली के फोटो
#WATCH | Morning 'aarti' offered on the occasion of #Janmashtami at Krishna Janmasthan Temple in Mathura pic.twitter.com/40i2dlK1aA
— ANI UP (@ANINewsUP) August 30, 2021
#WATCH | Devotees offered prayers at Krishna Janmasthan Temple in Mathura on the occasion of #Janmashtami pic.twitter.com/lwAPzb62Uz
— ANI UP (@ANINewsUP) August 30, 2021
WATCH | Devotees dance to the tune of 'Hare Krishna' on the occasion of Krishna #Janmashtmi celebrations at ISKCON temple, Noida. pic.twitter.com/Ifq5SFYRci
— ANI UP (@ANINewsUP) August 29, 2021
दिल्ली बिरला मंदिर और इस्कॉन मंदिर के फोटो
इस्कॉन मंदिर कोलकाता का वीडियो
Janmastami celebration at ISKCON Temple Kolkata. pic.twitter.com/pNXuSDAFl8
— Syeda Shabana (@ShabanaANI2) August 30, 2021
यहां भी क्लिक करें: श्री कृष्ण की वे वस्तुएं जो सिखाती हैं जीवन जीने की कला