
धर्म डेस्क, इंदौर। Nag Panchami Puja 2024: नाग पंचमी पर्व सावन के महीने में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन नाग देवता की उपासना करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है। साथ ही जीवन की परेशानियां दूर होती हैं।
हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर यह पर्व मनाया जाता है। इस दिन व्रत भी रखा जाता है। मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन व्रत करने तथा व्रत कथा पढ़ने से सुख समृद्धि प्राप्त होती है।
आइए, जानते हैं कि इस बार नाग पंचमी पर्व किस दिन मनाया जाएगा और नाग देवता की पूजा कैसे करनी चाहिए।
इस बार नाग पंचमी का त्योहार 9 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा। नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त पूरे दिन रहने वाला है। विशेष पूजा के लिए दोपहर 12:30 से 1:00 तक का समय शुभ रहेगा। इस दिन प्रदोष काल में नाग देवता की पूजा करनी चाहिए। प्रदोष काल शाम 6:10 से 8:20 तक रहेगा।
.jpg)
नाग पंचमी के दिन मिट्टी से निर्मित नाग देवता की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। उत्तर भारत में पंचमी तिथि पर नाग देवता की पूजा करने का विधान है। इस दिन नाग के 12 स्वरूप अनंत, वासुकी, शेष, पद्मनाभ, कर्कोटक, अश्व, धृतराष्ट्र, शंखपाल, कालीय तथा तक्षक का स्मरण करके पूजा की जाती है। इस दिन मिथिलांचल में नागों की देवी मनसा की भी पूजा होती है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'