• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर लगा डर, BCCI से जुड़ी इस वजह से ICC से करने लगा चापलूसी

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान को डर सता रहा है कि एशिया कप की तरह बीसीसीआई अपनी टीम को राजनीतिक और सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान टूर पर नहीं भेजेगा।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Mon, 27 Nov 2023 10:55:23 AM (IST)Updated Date: Mon, 27 Nov 2023 10:55:23 AM (IST)
पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर लगा डर, BCCI से जुड़ी इस वजह से ICC से करने लगा चापलूसी
पाकिस्तान क्रिकेट टीम।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IND vs PAK Champions Trophy 2025: एशिया कप और विश्व कप के बाद एक बार फिर बीसीसीआई और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच मनमुटाव देखने को मिल सकता है। हर बार की इस बार भी पीसीबी ने रोना शुरू कर दिया। दरअसल, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान में होनी है, लेकिन फिलहाल आईसीसी ने मेजबानी के करार पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं।

पाकिस्तान को बीसीसीआई का डर

पीसीबी ने आईसीसी से इस करार पर साइन करने को कहा है। दरअसल, पाकिस्तान को डर सता रहा है कि एशिया कप की तरह बीसीसीआई अपनी टीम को राजनीतिक और सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान टूर पर नहीं भेजेगा। ऐसे में पीसीबी ने आईसीसी ने कहा कि अगर किसी कारण से भारतीय क्रिकेट टीम उनके देश में आने से इनकार करते हैं, तो पीसीबी को इसकी भरपाई मिलना चाहिए। न्यूज एजेंसी पीटीआई को पीसीबी के एक सूत्र ने जानकारी दी है।


आईसीसी कार्यकारी बोर्ड से मुलाकात

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष जका अशरफ और मुख्य परिचालन अधिकारी सलमान नसीर ने विश्व कप 2023 के दौरान अहमदाबाद में आईसीसी कार्यकारी बोर्ड से बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने पीसीबी अधिकारियों से चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर चर्चा की थी।

पाकिस्तान को मुआवजा देना होगा

सूत्र ने कहा कि पाक अधिकारियों ने बीसीसीआई के अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने से इनकार करने पर चर्चा की। किसी भी स्थिति में आईसीसी को एकतरफा फैसला नहीं लेना चाहिए। पीसीबी अधिकारियों ने कहा कि पिछले दो साल में कई टीमें पाकिस्तान खेलने आई है। उन्होंने कहाकि अगर भारत अपनी टीम नहीं भेजना है। उसके मैच दूसरे देश में कराए जाते हैं तो आईसीसी को पाकिस्तान को मुआवजा देना होगा।