
खेल डेस्क, नई दिल्ली। Pakistan Team New Captain: शाहीन शाह अफरीदी और शान मसूद पाकिस्तान के नए कप्तान होंगे। बाबर आजम के इस्तीफे के बाद पीसीबी ने नए कप्तानों का एलान किया। शाहीन को टी20 और शान को टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई है। बोर्ड ने फिलहाल वनडे कप्तान की घोषणा नहीं की है।
बाबर आजम ने विश्व कप 2023 में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बुधवार को कप्तानी छोड़ने का एलान किया। उनके इस्तीफे के बाद PCB ने नया कप्तान बनाया। शान मसूद को टेस्ट का कप्तान चुना गया है। उनका पहला असाइनमेंट अगल महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में होगा।
Presenting our captains 🇵🇰@shani_official has been appointed Test captain while @iShaheenAfridi will lead the T20I side. pic.twitter.com/wPSebUB60m
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) November 15, 2023
शान मसूद अफगानिस्तान के खिलाफ और एशिया कप 2023 में टीम से बाहर थे। वहीं, इस साल के शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच की प्लेइंग इलेवन से शान को बाहर रखा गया था। वहीं, शाहीन शाह अफरीदी का बतौर कप्तान पहला असाइनमेंट न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा। टीम को कीवी के खिलाफ 5 टी20 मैच खेलने हैं।
बाबर आजम ने 134 मैचों में पाकिस्तान टीम की कमान संभाली है। इस दौरान 78 मैचों में टीम को जीत मिली है, जबकि 44 मुकाबले हारे हैं। इमरान खान के बाद बाबर पाकिस्तान के दूसरे सफल कप्तान हैं।