• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs SA T20I: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इन भारतीय खिलाड़ियों पर रहेगी नजरें, टी20 में होगी असली परीक्षा

IND vs SA T20I Series: ऑस्ट्रेलिया खिलाफ टी20 सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया। अफ्रीकी पिचों पर युवाओं की असली परीक्षा होगी। यहां सूर्यकुमार यादव की यूथ...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 06 Dec 2023 06:21:45 PM (IST)Updated Date: Wed, 06 Dec 2023 06:24:04 PM (IST)
IND vs SA T20I: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इन भारतीय खिलाड़ियों पर रहेगी नजरें, टी20 में होगी असली परीक्षा
IND vs SA T20I 2023 Series

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IND vs SA T20I 2023 Series: भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रवाना हो गई है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 10 दिसंबर से तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। पहला मुकाबला डर्बन में खेला जाएगा। टीम इंडिया का टी20 स्क्वॉड युवा खिलाड़ियों से भरा है। जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया खिलाफ टी20 सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया। अफ्रीकी पिचों पर युवाओं की असली परीक्षा होगी। यहां सूर्यकुमार यादव की यूथ ब्रिगेड पर सबकी नजरें होंगी।

रिंकू सिंह

रिंकू सिंह के रूप में टीम इंडिया को फिनिशर मिल गया है। बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में खुद को साबित किया। रिंकू छक्के लगाने के मामले में किंग हैं। अब तक 10 टी20 मैच खेल चुके रिंकू सिंह 187.50 की स्ट्राइक रेट से 180 रन बनाए चुके हैं।


naidunia_image

रवि बिश्नोई

रवि बिश्नोई ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में किफायती स्पेल किए। सीरीज में 9 विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए। रवि बिश्नोई 21 टी20 मैचों में 34 विकेट चटका चुके है।

ऋतुराज गायकवाड

ऋतुराज गायकवाड बतौर ओपनर खुद को साबित किया है। इस बल्लेबाज ने छोटे फॉर्मेट में शानदार पारियां खेली हैं। ऑस्ट्रलिया के खिलाफ सीरीज में 223 रन बनाए। 123 रनों की नाबाद पारी खेली और अपना शतक जड़ा। गायकवाड 19 टी20 में 140.06 की स्ट्राइक रेट से 500 रन बना चुके है।

naidunia_image

यशस्वी जयसवाल

दक्षिण अफ्रीका सीरीज यशस्वी जयसवाल अहम रहेगी। उन्होंने 12 टी20 पारियों में 370 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक निकले। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में यशस्वी ने ओपनिंग कर टीम को तेज शुरुआत दी।