• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ICC World Cup 2023: विश्व कप खेलने पाकिस्तान नहीं आया भारत, तो इस टीम को होगा फायदा

World Cup 2023 IND vs PAK: अगर पाकिस्तान की टीम विश्व कप 2023 खेलने भारत नहीं आती है, तो इस स्थिति में क्या होगा।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Fri, 30 Jun 2023 10:43:14 AM (IST)Updated Date: Fri, 30 Jun 2023 10:43:14 AM (IST)
ICC World Cup 2023: विश्व कप खेलने पाकिस्तान नहीं आया भारत, तो इस टीम को होगा फायदा
World Cup 2023 IND vs PAK: अगर पाकिस्तान की टीम विश्व कप 2023 खेलने भारत नहीं आती है, तो इस स्थिति में क्या होगा।

World Cup 2023 IND vs PAK: आईसीसी मेंस विश्व कप 2023 का शेड्यूल जारी हो गया है। भारत में होने वाले वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी। फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के शुरुआती और अंतिम मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाएगा। इसी मैदान पर 15 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा। हालांकि पाकिस्तानी टीम का टूर्नामेंट में भागीदारी पर फिलहाल संदेह है।

World Cup 2023 IND vs PAK: मैच वेन्यू बदलने की मांग की

दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच के लिए वेन्यू बदलने की मांग की थी। पीसीबी अनुरोध के खारिज होने से नाखुश है। वर्ल्ड कप शेड्यूल जारी होने के बाद पीसीबी का बयान सामने आया था। बोर्ड ने कहा कि उनकी टीम अहमदाबाद में मैच खेलेगी या नहीं और टूर्नामेंट में भाग लेगी या नहीं। इस पर बात नहीं हुई है। इस मामले में अंतिम फैसला सरकार द्वारा लिया जाएगा।


World Cup 2023 IND vs PAK: क्वालीफायर मुकाबलों में से तीसरी टीम को मिलेगा मौका

अगर पाकिस्तान की टीम विश्व कप 2023 खेलने भारत नहीं आती है, तो इस स्थिति में क्या होगा। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, आईसीसी के सूत्र ने इस बारे में बताया है। वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबलों में से तीसरी टॉप टीम जगह बना लेगी।

World Cup 2023 IND vs PAK: विश्व कप 2023 क्वालीफायर का हाल

विश्व कप क्वालीफायर का आयोजन जिम्बाब्वे में हो रहा है। श्रीलंका, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, नीदरलैंड्स, स्कॉटलैंड और ओमान ने सुपर सिक्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है। यहां जो टीम तीसरे स्थान पर रहेगी उसे पाकिस्तान के नहीं आने पर वर्ल्ड कप खेलने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें-

Ind Vs Pak in Ahmedabad: भारत-पाक मैच के दौरान अहमदाबाद में होटलों का किराया 1 लाख रुपए तक पहुंचा

अब तक क्रिकेट वर्ल्‍ड कप के ओपनिंग मैच में कैसा रहा है भारत का प्रदर्शन, जानिए कितने जीते