• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • कूल ऐप्स

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UPI Down: यूपीआई डाउन… Paytm, PhonePe, Google Pay ठप्प होने से परेशान हुए यूजर्स

यूपीआई डाउन (UPI Down) होने से खरीदी, बिल भुगतान और फंड ट्रांसफर जैसे रोजमर्रा के भुगतानों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ ही देर में अफर...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 12 Apr 2025 01:26:11 PM (IST)Updated Date: Sat, 12 Apr 2025 01:59:23 PM (IST)
UPI Down: यूपीआई डाउन… Paytm, PhonePe, Google Pay ठप्प होने से परेशान हुए यूजर्स
पिछले दिनों भी यूपीआई डाउन होने से लोग परेशान हुए थे। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. शनिवार को 12 बजे बाद शुरू हुई परेशानी
  2. NPCI ने इसे 'इंटरमिटेंट टेक्निकल इश्यू' बताया
  3. पिछले कुछ माह में UPI आउटेज की घटनाएं बढ़ीं

एजेंसी, नई दिल्ली (Digital payments)। यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) में बड़ी रुकावट के कारण पूरे देश में शनिवार को डिजिटल भुगतान में ठप हो गए। लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी परेशानी बयां की।

आउटेज-ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म पर रिपोर्ट के अनुसार, पेटीएम, फोनपे और गूगल पे जैसे लोकप्रिय ऐप से भुगतान में रुकावट आई। ऑनलाइन सेवा समस्याओं को ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म डाउनडिटेक्टर पर शिकायतों का अंबार लग गया। इस साइट के अनुसार, दोपहर 1:00 बजे के आसपास शिकायतों की संख्या 2,300 से अधिक हो गई। लगभग 81 प्रतिशत यूजर्स ने कहा कि उन्हें भुगतान करने में समस्या आ रही है, जबकि 17 प्रतिशत ने फंड ट्रांसफर में समस्या और 2 प्रतिशत ने खरीदारी में समस्या की जानकारी दी।

खबर लिखे जाने तक कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। बता दें, भारत में डिजिटल बैंकिंग की क्रांति होने के बाद अधिकांश लोग इन ऐप्स पर निर्भर हो गए हैं। छोटे से लेकर बड़ी राशि तक का भुगतान इन्हीं ऐप के जरिए किया जा रहा है।


यहां भी क्लिक करें - QR Code बदलकर दुकानदारों से ठगी, चालबाज के खाते में पहुंच रहा था ग्राहकों का भेजा पैसा

यूजर्स का कहना है कि डिजिटल पेमेंट की शुरुआत होने के बाद उन्होंने अपने पास नकद रुपए रखना बंद कर दिया, लेकिन जब भी यूपीए बंद होता है, तो उनकी परेशानी बढ़ जाती है।

NPCI ने कहा- काम जारी

NPCI (नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) ने कहा है कि काम जारी है और उम्मीद है कि थोड़ी देर में सबकुछ ठीक हो जाएगा। यूजर्स को सलाह दी जाती है कि वे सेवाएं पूरी तरह से बहाल होने तक वैकल्पिक भुगतान विधियों का उपयोग करें।