• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UPSSSC PET 2025: छह-सात सितंबर को यूपी के 48 जिलों में होगी परीक्षा, ऐसे चेक करें एग्जाम सिटी

UPSSSC PET परीक्षा 2025 का आयोजन 6 और 7 सितंबर को उत्तर प्रदेश के 48 जिलों में किया जाएगा। आयोग ने परीक्षा जनपद की जानकारी जारी कर दी है। उम्मीदवार आध...और पढ़ें

By Akash SharmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Wed, 27 Aug 2025 03:37:37 PM (IST)Updated Date: Wed, 27 Aug 2025 03:37:37 PM (IST)
UPSSSC PET 2025: छह-सात सितंबर को यूपी के 48 जिलों में होगी परीक्षा, ऐसे चेक करें एग्जाम सिटी
UPSSSC PET 2025: 25 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल

HighLights

  1. UPSSSC PET 2025 एग्जाम डेट
  2. वेबसाइट से देखें परीक्षा जनपद
  3. 48 जिलों में होगी PET परीक्षा

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 के आयोजन की पूरी तैयारी कर ली है। आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार परीक्षा 6 और 7 सितंबर को उत्तर प्रदेश के 48 जिलों में दो पालियों में आयोजित की जाएगी। बुधवार को आयोग ने अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा जनपद की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी है।

naidunia_image

अभ्यर्थी अपने परीक्षा जनपद की जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (upsssc.gov.in) पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें परीक्षा सेगमेंट में दिए गए विकल्प पर क्लिक करके आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह केवल परीक्षा जनपद की सूचना है, प्रवेश पत्र नहीं। लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा जारी वैध प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य होगा।


PET परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड

प्रवेश पत्र जल्द ही आयोग की मुख्य वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे। इसके अलावा, पंजीकृत अभ्यर्थियों को ईमेल के माध्यम से भी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का लिंक और सूचना भेजी जाएगी।

इस बार PET परीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या काफी बड़ी है। लगभग 25 लाख 32 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। इससे पहले आयोजित PET परीक्षा में भी करीब 25 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। आयोग के अधिकारियों के अनुसार परीक्षा को सफल और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी 48 जिलों में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

आयोग की परीक्षार्थियों से अपील

आयोग ने परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों से अपील की है कि वे समय-समय पर आयोग की वेबसाइट चेक करते रहें और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। परीक्षा से जुड़ी हर आधिकारिक जानकारी केवल आयोग की वेबसाइट और ईमेल के जरिए ही दी जाएगी।

PET परीक्षा उत्तर प्रदेश में विभिन्न सरकारी भर्तियों के लिए पहला चरण है, ऐसे में लाखों उम्मीदवारों की निगाहें इस परीक्षा पर टिकी हुई हैं।

यह भी पढ़ें- UP PET 2025 के एडमिट कार्ड कब होगें जारी, स्कोरबोर्ड की वैलिडिटी से लेकर एग्जाम पैटर्न तक जानिए सब कुछ सिर्फ एक क्लिक में