• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Top News: त्योहार के बाद भी रेल यात्री परेशान, सतना और मैहर में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत, पनपथा में दो बाघों से दहशत

MP Top News Today: रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे तत्काल टिकट और स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग पर ध्यान दें। विभाग का कहना है कि बढ़ती मांग को देखत...और पढ़ें

By Dheeraj BelwalEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 07 Nov 2025 05:55:00 PM (IST)Updated Date: Fri, 07 Nov 2025 05:55:00 PM (IST)
MP Top News: त्योहार के बाद भी रेल यात्री परेशान, सतना और मैहर में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत, पनपथा में दो बाघों से दहशत
MP Top News: 6 बजे की बढ़ी खबरें।

HighLights

  1. त्योहार के बाद भी रेल यात्री परेशान कई रूट्स पर 13 नवंबर तक जगह नहीं
  2. सतना और मैहर में गैस सिलेंडर की किल्लत, 5 लाख घरों पर पड़ेगा असर
  3. परिवार आचार्य जिन पीयूष सागर के पावन सान्निध्य में जैन दीक्षा ग्रहण करेगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। 1. रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे तत्काल टिकट और स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग पर ध्यान दें। विभाग का कहना है कि बढ़ती मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में कुछ अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाई जा सकती हैं। त्योहार समाप्त होते ही प्रवासी कामगार और छात्र बड़ी संख्या में वापस लौट रहे हैं, जिससे ट्रेनों में जबरदस्त दबाव बन गया है। (यहां पढ़े पूरी खबर)

2. नरसिंहपुर शहर के ओसवाल (बच्छावत) परिवार की बेटी अनामिका ओसवाल, अपने पति दिनेश कांकरिया, डॉक्टर बेटी हर्षिता और चार्टर्ड अकाउंटेंट में अध्ययनरत बेटे विधान के साथ सांसारिक मोहमाया त्यागकर सन्यास के मार्ग पर अग्रसर हो रही हैं। यह पूरा परिवार आगामी 9 नवंबर को आचार्य जिन पीयूष सागर के पावन सान्निध्य में जैन दीक्षा ग्रहण करेगा। (यहां पढ़े पूरी खबर)


3. मध्य प्रदेश में खरगोन जिले के कसरावद में एक मिठाई की दुकान में शुक्रवार सुबह आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आधे घंटे की मशक्कत के बाद उस पर काबू पा लिया। इस दौरान दुकान में रखी मिठाईयां और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। समय रहते आग बुझा दी गई, वरना आस-पास की दुकानें भी इसकी चपेट में आ जातीं। (यहां पढ़े पूरी खबर)

4. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सल्फास की गैस से दो मासूमों की मौत के बाद अब भिंड में जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। कीटनाशक दुकानों पर इनकी जांच के लिए टीम पहुंचेगी, अगर किसी दुकान पर सल्फास की गोली मिलती है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। चोरी-छिपे इन गोलियों को बेचने की बात सामने आई थी। (यहां पढ़े पूरी खबर)

5. त्योहारी और विवाह सीजन शुरू हो चुका है, जिससे गैस की मांग और बढ़ रही है। सबसे अधिक असर सतना शहर, मैहर और चित्रकूट में देखा जा रहा है, जहां हजारों परिवारों, होटलों और भोजनालयों को गैस की किल्लत झेलनी पड़ रही है। चित्रकूट के धर्मस्थलों में भी यात्रियों के भोजन प्रबंधन पर असर पड़ने लगा है। (यहां पढ़े पूरी खबर)

6. उमरिया के पनपथा गांव में मवेशी को निवाला बनाने के दौरान दोनों बाघ रहवासी क्षेत्र तक पहुंच गए। ग्रामीणों ने आपसी साहस दिखाते हुए तेज आवाजें और बर्तनों की खड़खड़ाहट से किसी तरह बाघों को जंगल की ओर खदेड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाघों ने गांव के ही गेंदिया सिंह के एक मवेशी पर हमला कर शिकार किया था। (यहां पढ़े पूरी खबर)