
नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन: ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में 1 जनवरी 2026 से दिल्ली की कंपनी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालेगी। वर्तमान सुरक्षा एजेंसी क्रिस्टल का ठेका समाप्त होने के बाद मंदिर समिति ने टेंडर जारी कर नई कंपनी को सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी है।

कंपनी एक हजार गार्ड के साथ काम संभालेगी। मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया नई कंपनी को ठेका दे दिया गया है। जल्द ही सेवा शर्तों के आधार पर कंपनी के साथ अनुबंध होगा। इसके बाद कंपनी सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी। पहली बार कुछ नई शर्तों के साथ कंपनी को ठेका दिया गया है।

इसके अंतर्गत कंपनी से हथियारों के साथ कुछ गार्ड की मांग की गई है। इसके साथ ही कंपनी को मंदिर में डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर, हेंड मेटल डिटेक्टर, वाकी-टाकी के साथ उच्च प्रशिक्षित गार्डों की तैनाती करना होगी। इससे पहले सुरक्षा का व्यवस्था संभाल रही क्रिस्टल कंपनी में 700 गार्ड तैनात थे।
यह भी पढ़ें- 'अगर मतदाता सूची में नाम नहीं तो...', BJP मंत्री के विवादित वीडियो मचा बवाल, कांग्रेस ने चुनाव आयोग से कार्रवाई मांगी
यह भी पढ़ें- सागर में पार्षद नईम खान की संदिग्ध मौत, BJP से निष्कासित, पत्नी और परिवार के आरोपों से मामला पेचीदा