• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुबह खाली पेट बेलपत्र खाने के फायदे जानकर दंग रह जाएंगे आप, कुछ लोगों के लिए तो ये है वरदान

धार्मिक और आयुर्वेदिक दोनों तरीके से बेलपत्र बहुत लाभकारी है। सुबह खाली पेट इसका सेवन पाचन सुधारता, डायबिटीज नियंत्रित करता और लिवर को डिटॉक्स करता है...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Thu, 10 Apr 2025 11:00:00 AM (IST)Updated Date: Thu, 10 Apr 2025 11:00:00 AM (IST)
सुबह खाली पेट बेलपत्र खाने के फायदे जानकर दंग रह जाएंगे आप, कुछ लोगों के लिए तो ये है वरदान
बेलपत्र शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।

HighLights

  1. नेचुरल उपाय के रूप में बेलपत्र शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक वरदान है।
  2. बेलपत्र दिल को मजबूत बनाने के साथ ही माइग्रेन की समस्या में राहत देता है।
  3. पेट की समस्याओं, जैसे कब्ज, एसिडिटी और गैस से छुटकारा दिलाती है बेलपत्र।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। बेलपत्र हमारी भारतीय संस्कृति में धार्मिक महत्व तो रखता ही है साथ ही ये औषधीय गुणों से भरपूर भी होता है। सदियों से आयुर्वेद में इसे कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए रामबाण माना गया है। खासतौर पर सुबह खाली पेट इसका सेवन शरीर के लिए वरदान साबित हो सकता है।

यह न केवल पाचन को दुरुस्त रखता है, बल्कि शरीर को डिटॉक्स करने और रोगों से लड़ने की ताकत भी प्रदान करता है। आइए इसके फायदे को विस्तार से जानें…

naidunia_image

पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है

बेलपत्र का सेवन पेट की समस्याओं, जैसे कब्ज, एसिडिटी और गैस से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पेट को साफ रखते हैं और पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं।

डायबिटीज रोगियों के लिए है वरदान

सुबह खाली पेट बेलपत्र चबाने या इसका रस पीने से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखा जा सकता है। इसमें ऐसे पोषक तत्व, फाइबर और एंजाइम्स पाए जाते हैं जो इंसुलिन के उत्पादन को बेहतर बनाते हैं, जिससे डायबिटीज को मरीजों को काफी फायदा मिलता है।


लिवर की सफाई में सहायक

बेलपत्र शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इसका जूस लिवर को डिटॉक्स कर उसे स्वस्थ बनाए रखने में कारगर है।

इम्यूनिटी को बढ़ाती है

इसमें भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स होते हैं, जो शरीर रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। इसकी वजह से इसका सुबह खाली पेट सेवन करने से यह सर्दी, खांसी और अन्य इन्फेक्शन से बचाने में सहायक होता है।

हार्ट हेल्थ को बनाए रखता है

बेलपत्र कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करता है और दिल की सेहत को बनाए रखता है। नियमित सेवन से हृदय संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

सिरदर्द और माइग्रेन में आराम

बेलपत्र का रस माइग्रेन और सिरदर्द जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। इसे खाली पेट लेने पर इसका जल्दी असर दिखता है।

यह भी पढ़ें- Superfoods For Heart Health: हार्ट को हेल्दी बनाए रखेंगे ये सुपरफूड्स, हार्ट अटैक का खतरा होगा कम

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को साफ और चमकदार बनाते हैं। यह बालों की भी सेहत के लिए फायदेमंद है।

कैसे करें सेवन

सुबह खाली पेट 2-3 ताजे बेलपत्र चबाएं या इसका रस पीएं। ध्यान रखें कि यदि आपको कोई एलर्जी या समस्या हो, तो इसे एक्सपर्ट की सलाह पर ही शुरू करें।

यह भी पढ़ें- रोजाना डाइट में लेमनग्रास का करें इस्तेमाल, दूर हो जाएंगी सिर से लेकर पैर तक की कई समस्याएं

बेलपत्र का सेवन स्वास्थ्य के लिए चमत्कारी है। यह एक नेचुरल उपाय है जो बॉडी डिटॉक्स करने, बीमारियों से बचाने और समग्र स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद करता है। इसे अपनी दिनचर्या में शामिल कर आप अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं।