भारतीय जनता पार्टी से सांसद डॉ. जितेन्द्र सिंह जम्मू-कश्मीर की उधमपुर संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। पहली बार वो साल 2014 में हुए 16वें लोकसभा चुनावों में निर्वाचित हुए। इसके बाद उन्होंने साल 2019 के चुनावों में भी अपने प्रतिद्वंदियों पर जीत हासिल की। 17वें लोकसभा चुनावों में जितेन्द्र सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की विक्रमादित्य सिंह को कुल 3,53,000 वोटों के अंतर से हराया था। जितेन्द्र सिंह को कुल 61.38 वोट मिले थे, जो कि राज्य में किसी उम्मीदवार की जीत का अब तक का सबसे बड़ा अंतर है। देश की मौजूदा एनडीए सरकार में जितेन्द्र सिंह केंद्रीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय; और केंद्रीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
- जन्मतिथि
- पार्टीभाजपा
- पद
- परिवार
- योग्यताMBBS, MD
- कुल आय₹ 7 Crore
- व्यवसायMedical Practitioner, Retired Professor, MP, Minister of State
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव