गोवा क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे छोटा और जनसंख्या के आधार पर चौथा सबसे छोटा राज्य है। गोवा अपने खूबसूरत समुंदर के किनारों और मशहूर स्थापत्य के लिए जाना जाता है। 30 मई 1987 को केन्द्रशासित प्रदेश को विभाजित कर गोवा को भारत का 25 वां राज्य बनाया गया। गोवा करीब 500 साल तक पुर्तगाली शासन के आधीन रहा यहां लगभग 60 प्रतिशत जनसंख्या हिन्दू और लगभग 28 प्रतिशत जनसंख्या ईसाई है। यहां के ईसाई समाज में भी हिन्दुओं जैसी जाति व्यवस्था पायी जाती है। 1000 साल पहले गोवा कोंकण काशी के नाम से जाना जाता था। गोवा की राजधानी पणजी है तथा सबसे बड़ा शहर वास्को डी गामा है। गोवा 3702 वर्ग किमी में फैला हुआ है। गोवा का समुद्रतट 101 किमी लम्बा है। इस समय प्रमोद सावंत नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। गोवा में 40 विधानसभा सीटें, दो लोकसभा सीटें तथा एक राज्य सभा सीट है। गोवा भारत के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां भारतीय और पुर्तगाली संस्कृति का अद्भुत मिश्रण दिखाई देता है।
गोवा घोषित उम्मीदवार 2024 - क्लिक करें