bhopal
देश में आम चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। चुनाव को जीतने के लिए देश की सभी पार्टियां अपना पूरा जोर लगा रही हैं। लोकसभा की 543 सीटों पर सात चरणों में मतदान कराया जाएगा। इन चुनावों के नतीजे 4 जून 2024 को आएंगे, तब पता चलेगा कि जनता ने किस पार्टी को राज करने का जनादेश दिया है। पूरे देश की दिलचस्पी है कि देश के बड़े नेता किस तरह से जनता को लुभाने के लिए क्या वायदे कर रहे हैं। इस लीडर्स ट्रैकर में आप एक ही जगह पर पता कर सकते हैं कि देश की प्रमुख पार्टियों के बड़े नेता कहां पर रैली कर रहे हैं। वे किन मुद्दों को उठा रहे हैं। जनता से चुनाव जीतने के लिए क्या वायदे किए जा रहे हैं।