गणेश सिंह ने सतना से 2019 में कांग्रेस के राजाराम त्रिपाठी को शिकस्त देकर चौथी बार सांसद बने। वे 2004, 2009 और 2014 में भी इसी सीट से सांसद थे। 1995 में सतना जिला परिषद के सदस्य और 2000 में जिला परिषद के अध्यक्ष रह चुके हैं। वह संसद की अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसी के साथ ही वे भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और पुनर्स्थापन में उचित मुआवजा और पारदर्शिता का अधिकार दूसरा संशोधन विधेयक, 2015 की संयुक्त समिति के चैयरमैन भी रह चुके हैं। उन्होंने एमए और एलएलबी तक की पढ़ाई की है। उनकी पत्नी का नाम मोना सिंह है। उनके दो पुत्र हैं।
- जन्मतिथि
- पार्टीभाजपा
- पद
- परिवार
- योग्यताMA, LLB
- कुल आय₹ 4 Crore
- व्यवसायPolitics, Agriculture
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव