भारतीय जनता पार्टी से सांसद डॉ हर्षवर्धन दिल्ली की चांदनी चौक संसदीय सीट की प्रतिनिधित्व करते हैं। हर्षवर्धन बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं। पहली बार वो साल 2014 में हुए 16वें लोकसभा चुनावों में निर्वाचित हुए। इसके बाद उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनावों में एक बार फिर जीत हासिल करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार जय प्रकाश अग्रवाल को कुल 2,28,145 वोटों के अंतर से हराया था। हर्षवर्धन विधानसभा चुनाव के इतिहास में कभी भी पराजित नहीं हुए। 2013 विधानसभा चुनाव में भाजपा के मुख्यमंत्री का चेहरा थे। कुछ समय के लिए दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष भी रहे। वे मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रहे। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी व पृथ्वी विज्ञान और पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन जैसे मंत्रालयों की कमान संभाली।
- जन्मतिथि
- पार्टीभाजपा
- पद
- परिवार
- योग्यताMBBS, MS-ENT
- कुल आय₹ 3 Crore
- व्यवसायMP, Union Minister - Central Govt
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव