मणिकम टैगोर बी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य और तमिलनाडु की विरुधुनगर सीट से सांसद हैं। वो दो बार के सांसद हैं, पहली बार साल 2009 की 15वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए। इसके बाद साल 2019 की 17वीं लोकसभा में एकबार फिर उन्हें सांसद चुना गया। वो नागरिक उड्डयन मंत्रालय की सलाहकार समिति, अधीनस्थ विधान समिति, कार्मिक, लोक शिकायत, कानून और न्याय संबंधी स्थायी संसदीय समिति के सदस्य हैं। उनकी जीवन संगिनी का नाम सुभासिनी मणिकम है और उनके दो बेटे हैं। टैगोर पेशे से अधिवक्ता हैं, उन्होंने बेंगलुरु विश्वविद्यालय से बीए, एलएलबी की डिग्री हासिल की है।
- जन्मतिथि
- पार्टीकांग्रेस
- पद
- परिवार
- योग्यताLLB
- कुल आय₹ 4 Crore
- व्यवसाय
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव