भोजपुरी सिनेमा के बड़े चेहरे मनोज तिवारी ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत उत्तर प्रदेश से की लेकिन उन्हें सफलता देश की राजधानी दिल्ली में मिली। 2009 लोकसभा में सपा के टिकट पर गोरखपुर से चुनाव लड़े, लेकिन योगी आदित्यनाथ के सामने मुंह की खानी पड़ी। बाद में उन्होंने भाजपा का दामन थामा। उन्हें भाजपा ने 2014 में दिल्ली की उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से टिकट दिया। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। इसके बाद भाजपा ने उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव में उतारा। इस चुनाव में मनोज ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को शिकस्त दी। वे दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। वह फिल्म ससुरा बड़ा पैसा वाला, दारोगा बाबू आई लव यू और बंधन टूटे ना जैसी भोजपुरी की बड़ी फिल्मों में अभिनय किया। इसके अलावा उन्होंने कई हिट गानों को अपनी आवाज भी दी है। मनोज तिवारी साल 2010 रियलिटी शो 'बिग बॉस' का हिस्सा भी रह चुके हैं।
- जन्मतिथि
- पार्टीभाजपा
- पद
- परिवार
- योग्यताMPEd-BHU
- कुल आय₹ 24 Crore
- व्यवसायSinger, Actor, MP
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव