मीनाक्षी लेखी भाजपा की फायरब्रांड महिला नेता हैं। वह टीवी डिबेट्स का जाना पहचाना चेहरा हैं। पेशे से वकील हैं और अखबारों व पत्रिकाओं के लिए लेख भी लिखती हैं। उन्होंने 2014 के आम चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता और मनमोहन सरकार में खेल मंत्री रहे अजय माकन को हराया। 2010 में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनीं। 2019 के चुनाव में वे जीत दर्ज कर दूसरी बार संसद पहुंचीं। वह आवास समिति, विशेषाधिकार समिति और भारतीय प्रेस परिषद, शहरी विकास संबंधी स्थायी समिति की सदस्य रह चुकी हैं। उनके पति का नाम अमन लेखी है। उनके दो पुत्र हैं। वे महिलाओं और बच्चों के लिए न्याय सुनिश्चित करने के लिए सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं। उनको पढ़ना और यात्रा करना करना पसंद है। वे फुटबॉल और बास्केट बॉल मैच देखने की भी शौकीन हैं।
- जन्मतिथि
- पार्टीभाजपा
- पद
- परिवार
- योग्यताBSc-Botany Honors, LLB
- कुल आय₹ 36 Crore
- व्यवसायAdvocate
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव