समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव देश की राजनीति का बड़ा चेहरा थे। वह उत्तर प्रदेश के तीन बार के मुख्यमंत्री रह चुके थे। नेताजी के रूप में मशहूर मुलायम ने 2019 का चुनाव मैनपुरी से लड़ा और जीत हासिल की थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में वह मैनपुरी और आजमगढ़ से चुनाव लड़े थे और दोनों जगहों पर विजेता बने थे। बाद में उन्होंने मैनपुरी सीट छोड़ दी थी। वह कई बार सांसद रह चुके थे। 2012 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को बहुमत मिलने पर उन्होंने बेटे अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाया। इटावा जिले के सैफई में जन्मे मुलायम सिंह युवावस्था में पहलवान थे। मुलायम राजनीति विज्ञान से परास्नातक होने के साथ साथ बीए और बीटी की डिग्री भी रखते थे। मुलायम पहले जसवंत नगर और फिर इटावा की सहकारी बैंक के निदेशक चुने गए और यहीं से उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत हुई। वह पहली बार 1967 में विधायक बने। इसके बाद वह सात बार और विधायक चुने गए। पहली बार मंत्री बनने के लिए मुलायम सिंह यादव को 1977 तक इंतज़ार करना पड़ा, जब कांग्रेस विरोधी लहर में उत्तर प्रदेश में भी जनता सरकार बनी थी। उनका लंबी बीमारी के बाद 2022 में निधन हो गया।
- जन्मतिथि11-22-39
- पार्टीसमाजवादी पार्टी
- पद
- परिवारपत्नी साधना यादव और एक पुत्र
- योग्यताBA, BT, MA-Political Science
- कुल आय₹ 20 Crore
- व्यवसाय
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव