प्रवेश वर्मा 2019 के लोकसभा चुनाव में पश्चिमी दिल्ली सीट से रिकॉर्ड वोट पाकर दूसरी बार सांसद बने। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के जरनैल सिंह और कांग्रेस के महाबल मिश्रा को भारी अंतर से हराया था। पहली बार 2014 में उन्हें भाजपा ने लोकसभा चुनाव के टिकट दिया। इस चुनाव में उन्होंने जीत दर्ज की। प्रवेश वर्मा 2013 से 2014 के बीच दिल्ली में विधायक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा उनके पिता थे। उन्होंने दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से बीकॉम और एमबीए की डिग्री ली है। इनकी पत्नी का नाम स्वाति सिंह है जो कि पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा की बेटी हैं।
- जन्मतिथि
- पार्टीभाजपा
- पद
- परिवार
- योग्यताMBA
- कुल आय₹ 15 Crore
- व्यवसायMP, Business, Social Work
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव