फेज: 3
चुनाव तारीख: 23 अप्रैल 2019
दमन और दीव लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव का एकमात्र लोकसभा क्षेत्र है। यह सीट पूरे क्षेत्र को कवर करती है। 1987 में यह निर्वाचन क्षेत्र अस्तित्व में आया। यह द्वीप समूह मुंबई के पास अरब सागर में स्थित है। यहां की राजधानी दमन है। दमन की सीमा गुजरात राज्य के वलसाड जिले से जुड़ती है। दमनगंगा नदी इस प्रदेश को दो भागों, नानी दमन तथा मोती दमन में बांटती है। होटल तथा रेस्टोरेंट नानी दमन में स्थित है जबकि प्रशासनिक भवन तथा चर्च बड़े दमन में हैं। मोती दमन में दमनगंगा टूरिस्ट कांप्लेक्स भी है। देविका बीच और जैमपोरे बीच यहां के प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट हैं। यहां से समुद्र का नजारा बहुत सुंदर दिखता है।