मुनियान सेल्वराज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य और तमिलनाडु की नागापट्टिनम सीट से सांसद हैं। वे चार बार के सांसद हैं, पहली बार साल 1984 की 8वीं लोकसभा के लिए सांसद निर्वाचित हुए थे। इसके बाद सेल्वराज साल 1996 की 11वीं लोकसभा, साल 1998 की 12वीं लोकसभा और साल 2019 की 17वीं लोकसभा के लिए सांसद निर्वाचित हुए। वो पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की सलाहकार समिति; रसायन और उर्वरक संबंधी स्थायी संसदीय समिति के सदस्य हैं। उनकी जीवन संगिनी का नाम कमलावथनम है और उनकी दो बेटियां हैं। सेल्वराज पेशे से एक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता हैं।
- जन्मतिथि
- पार्टीभाकपा
- पद
- परिवार
- योग्यता12th Pass
- कुल आय₹ 45 Lacs
- व्यवसाय
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव