एमके विष्णु प्रसाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य और तमिलनाडु की अरानी सीट से सांसद हैं। वो पहली बार साल 2019 के लोकसभा चुनावों में निर्वाचित हुए। वो कपड़ा मंत्रालय की सलाहकार समिति और रसायन एंव उर्वरक संबंधी स्थायी संसदीय समिति के सदस्य हैं। उनकी जीवन संगिनी का नाम वी संगीता है और उनके एक बेटा व एक बेटी है। प्रसाद पेशे से चिकित्सक हैं। उन्होंने चेन्नई के मद्रास मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की है। वो वर्ष 2003 से 06 तक तमिलनाडु युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
- जन्मतिथि
- पार्टीकांग्रेस
- पद
- परिवार
- योग्यताMBBS
- कुल आय₹ 23 Crore
- व्यवसाय
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव