कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने शनिवार को उत्तराखंड के रामनगर पीरुमदारा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया और कई सवाल पूछ डाले। उन्होंने कहा कि कब तक कांग्रेस को दोष देते रहेंगे। पिछले 10 वर्षों से कांग्रेस का राज नहीं है। 10 वर्षों से इनकी (भाजपा) पूर्ण सत्ता है। कहते हैं '400 पार'... और अधिक बहुमत चाहिए... और सत्ता चाहिए।